फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   theft at bjp leader home in santkabirnagar

भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के घर लाखों की चोरी

Sat, 18 Feb 2017 11:30 PM IST
संतकबीरनगर/ ब्यूरो
संतकबीरनगर/ ब्यूरो Updated Sat, 18 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
theft at bjp leader home in santkabirnagar
पुराने आैद्योगिक नगर में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्याम करन सिंह के घर में हुई चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। शहर के मुखलिसपुर रेलवे क्रासिंग के दक्षिण औद्योगिक नगर में स्थित भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष के घर को चोरों ने निशाना बनाया। खाली घर का ताला तोड़ कर अंदर घुसे चोर इलेक्ट्रानिक्स सामान और जेवर समेत लाखों का सामान उठा ले गए। सूचना पर शनिवार को पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के किड़हिरिया गांव निवासी एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामकरन सिंह का खलीलाबाद के औद्योगिक नगर वार्ड में मकान है। यहां उनकी दो बहू और दो पौत्र रहते हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष के भतीजे की शादी थी, जिसकी वजह से 15 फरवरी की शाम को मकान में ताला बंद करके परिजन गांव चले गए थे। भतीजे की बारात बरेली गई थी।
विज्ञापन

बारात वापस होने के बाद शनिवार को परिजन औद्योगिक नगर वार्ड में स्थित मकान पर पहुंचे तो देखा कि घर की कुंडी टूटी हुई है। पूर्व जिलाध्यक्ष के पौत्र संजय सिंह ने बताया कि घर केे अंदर रखा दो एलईडी, लैपटॉप, डेक्सटॉप, महंगी 15 अदद साड़ियां और सोने का मंगलसूत्र, झुमका, चेन और अंगूठी आदि करीब ढाई लाख से अधिक कीमत का सामान गायब है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की खबर पर आसपास के लोग जुट गए और बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामकरन सिंह ने बताया कि खाली मकान पाकर चोर दरवाजे की कुंडी तोड़कर अंदर घुस गए और काफी सामान घर से उठा ले गए। पीड़ित पूर्व जिलाध्यक्ष ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल कमला यादव ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। जल्द ही चोरी की घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed