{"_id":"57794c304f1c1b297d7f9d40","slug":"the-young-man-s-body-was-found-in-kuano","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुआनो में मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुआनो में मिला युवक का शव
sant kabir nagar
Updated Sun, 03 Jul 2016 11:02 PM IST
विज्ञापन
कुआनो में गाईबसंतपुर के पास रविवार को एक शख्स का शव मिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुआनो में गाईबसंतपुर के पास रविवार को एक शख्स का शव मिला। सूचना पहुंची धनघटा और महुली थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया।
गाईबसंतपुर के सीवान में कुआनो के किनारे कुछ युवक भैंस चरा रहे थे। उसी समय नदी के बीच में एक शव उतराता हुआ देखकर उन लोगों ने शोर मचाया। शोर सुनकर आसपास के गांवों के लोग जुट गए। सूचना पर एसओ धनघटा एपी चतुर्वेदी और एसओ महुली रमेश यादव पहुंच गए। दोनों थानों की पुलिस शव को एक-दूसरे के थाना क्षेत्र में होना बताती रही। करीब तीन घंटे बाद पहुंचे सीओ वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकलवाया।
सीओ ने गाई बसंतपुर के प्रधान प्रतिनिधि अर्जुन यादव से सीवान के चिह्नांकन के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में कुआनो की मुख्य धारा पूरी तरह गाईबसंतपुर में पड़ती है। उसके बाद सीओ ने धनघटा पुलिस को शव कब्जे में लेने का निर्देश दिया। शव देख कर मृतक की उम्र 40 से 45 वर्ष के बीच आंकी गई। मृतक हरे रंग की शर्ट और और धानी रंग की पैंट पहने था। दाहिनी हाथ की कलाई में एक काले रंग का चुडिला पहने था। मृतक की जीभ व आंखें बाहर निकली हुईं थी, इस आधार पर पुलिस गला दबाकर की आशंका जता रही थी। शख्स के दाहिने कान से हल्के खून का रिसाव भी दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन
शव की पहचान कराने में पुलिस जुटी हुई थी,लेकिन पहचान नहीं हो पाई थी। सीओ ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। शव की पहचान होने के बाद घटना का मोटिव भी पता चल जाएगा।