फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The body of the murdered workers hid in the straw

हत्या कर मजदूर का शव पुआल में छिपाया 

Thu, 24 Nov 2016 11:18 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Thu, 24 Nov 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
The body of the murdered workers hid in the straw
murder - फोटो : india today
धनघटा क्षेत्र के बैजनाथपुर गांव में बुधवार की रात एक मजदूर की हत्या करके हत्यारों ने शव को पुआल के ढेर में बीच छिपा दिया। रात में अलाव के लिए पुआल निकालते दौरान पति का शव देख पत्नी दंग रह गई।  
विज्ञापन


बैजनाथपुर निवासी पीड़िता किरन देवी का आरोप है कि बुधवार दोपहर करीब तीन बजे उसके पति महेश(30) को गांव निवासी पति के दोस्त रमेश घर से बुलाकर अपने घर ले गए। शाम तक जब पति घर नहीं लौटे तो वह रमेश के घर गई। पति के बारे में पूछने उसे डांटकर भगा दिया गया। देर रात तक पति के घर लौटने का इंतजार करती रही। रात में अलाव के लिए सड़क के किनारे रखे गए पुआल के ढेर में पति का शव मिला।
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप था कि रमेश ने अपने साथियों के साथ मिलकर उसके पति की हत्या करके शव छिपाया है। बृहस्पतिवार को पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर शव को कब्जे में ले लिया। देर शाम सीओ उत्तम सिंह और इंस्पेक्टर ईश्वरचंद्र प्रधान बैजनाथपुर गए और जांच की। इंस्पेक्टर प्रधान ने बताया कि इस मामले में रमेश और उसके अज्ञात सहयोगियों के खिलाफ हत्या कर शव छुपाने की कोशिश में केस दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed