फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Tractor runs over innocent child playing by the roadside.

Faridabad News: सड़क किनारे खेल रहे मासूम को ट्रैक्टर ने कुचला

Sun, 11 Oct 2026 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Tractor runs over innocent child playing by the roadside.
जन्मदिन से दो दिन पहले बुझ गया घर का इकलौता चिराग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-86 स्थित बीपीटीपी डिस्टि्रक दो की निर्माणाधीन सोसाइटी के बाहर खेल रहे एक साल के मासूम काव्यांश की शनिवार शाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। 12 अक्तूबर को उसका पहला जन्मदिन था। मध्य प्रदेश से आकर मजदूरी करने वाले परिवार ने अपना इकलौता बेटा खो दिया।

मध्य प्रदेश जिला छतरपुर निवासी काव्यांश के पिता जितेंद्र ने बताया कि शनिवार शाम करीब पांच बजे बेटा कमरे के बाहर सड़क किनारे खेल रहा था। वह कमरे के अंदर थे। इसी दौरान बच्चों के रोने और चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। वह बाहर पहुंचे तो काव्यांश ट्रैक्टर की चपेट में आ चुका था। पानी का टैंकर लेकर जा रहे ट्रैक्टर को पीछे किया जा रहा था। इसी दौरान उसका पहिया मासूम के सिर के ऊपर से गुजर गया। हादसे में काव्यांश की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

काव्यांश 12 अक्तूबर को एक साल का होने वाला था। माता-पिता के लिए यह उसका पहला जन्मदिन था, जिसे लेकर उन्होंने कई सपने संजोए थे। उन्हें क्या पता था कि जन्मदिन की खुशियां देखने से पहले ही उनका लाडला हमेशा के लिए उनसे दूर हो जाएगा। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर खेड़ी पुल थाना टीम मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। ट्रैक्टर चालक राजकुमार को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed