फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Seven accused from the Pardi gang arrested after an encounter.

Faridabad News: मुठभेड़ के बाद पारदी गिरोह के सात आरोपी गिरफ्तार

Sun, 11 Oct 2026 10:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Seven accused from the Pardi gang arrested after an encounter.
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाशों के पैर में लगी गोली, देसी पिस्तौल, कारतूस, गुलेल और सरिया बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। घरों में डकैती, लूट और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले मध्य प्रदेश के अंतरराज्यीय पारदी गिरोह के सात आरोपियों को अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी सतबीर और प्रताप के पैर में गोली लगी। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से देसी पिस्तौल, कारतूस, दाव, सरिये, गुलेल और कंचे बरामद किए हैं। प्रारंभिक जांच में गिरोह के फरीदाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में चोरी की वारदात में शामिल होने की जानकारी सामने आई है।
एसीपी क्राइम अमन यादव ने बताया कि 10-11 अक्तूबर की रात गिरोह के बारे में सूचना मिली थी। थाना सदर बल्लभगढ़ क्षेत्र में गांव सोतई के पास आगरा नहर की पटरी पर गिरोह की मौजूदगी का पता चला था। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपियों को रुकने की चेतावनी दी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने भागने का प्रयास किया और इसी दौरान एक आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में सतबीर और प्रताप घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में सतबीर और सुखलाल निवासी रूसिया टपरा, विदिशा तथा प्रताप, बेताल, धनसिंह, देवधर और हरबीर निवासी कनेरा, गुना (मध्य प्रदेश) शामिल हैं। पूछताछ में पता चला कि गिरोह के सदस्य मध्य प्रदेश से फरीदाबाद और एनसीआर के अन्य क्षेत्रों में आकर कई दिनों तक मकानों की रेकी करते थे। वे खास तौर पर ऐसे घरों को निशाना बनाते थे, जहां लोगों की आवाजाही कम होती थी या जो लंबे समय से बंद पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
ऐसे पता लगाते घर खाली है या नहीं
गुलेल से पहले गेट या खिड़की पर कंचे मारते...देखते आवाज पर कोई बाहर आता है या नहीं
आरोपी गुलेल से मकान के गेट या खिड़की पर कंचे मारते और खुद छिपकर देखते थे कि आवाज सुनकर कोई बाहर निकलता है या नहीं। यदि कोई बाहर नहीं आता तो वे मकान में लोगों के मौजूद नहीं होने की आशंका के आधार पर उसे निशाना बनाते थे। इसके बाद घर में घुसकर डकैती, लूट या चोरी की वारदात को अंजाम देकर मध्य प्रदेश लौट जाते थे।
---------------
पुलिस के दावे...
सेक्टर-17 की एक चोरी में भी सतबीर की भूमिका
पुलिस ने आरोपियों से एक देसी पिस्तौल, दो कारतूस, दो दाव, दरवाजे तोड़ने में इस्तेमाल होने वाले दो सरिये, दो गुलेल और 17 कंचे बरामद किए हैं। पुलिस इन औजारों के इस्तेमाल से जुड़ी अन्य वारदात की भी जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि सतबीर 19-20 सितंबर की रात सेक्टर-17 स्थित एक मकान में हुई चोरी में भी शामिल था। यह भी कहा जा रहा है कि पूछताछ के दौरान मध्य प्रदेश के गुना जिले में हाल ही में हुई करोड़ों रुपये की चोरी से भी गिरोह के संबंध की जानकारी मिली है। हालांकि, इन मामलों में आरोपियों की भूमिका की पुष्टि की जा रही है।

प्रताप पर 15 हजार रुपये का इनाम घोषित था
एसीपी क्राइम के मुताबिक, प्रताप पर मध्य प्रदेश पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था और उसके खिलाफ आठ प्राथमिकी दर्ज हैं। बेताल के खिलाफ दो और धनसिंह के खिलाफ चार प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी मिली है। पुलिस अन्य आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने के साथ गिरोह के नेटवर्क, अन्य वारदात और चोरी के सामान की बरामदगी के संबंध में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed