फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   The body of Chotedar got in the canal near Gittani

कोटेदार का शव गिठनी के पास नहर में मिला

Sat, 02 Mar 2019 11:47 PM IST
राकेश पांडेय संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 02 Mar 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
The body of Chotedar got in the canal near Gittani
कोटेदार का शव गिठनी के पास नहर में मिला - फोटो : अमर उजाला
धनघटा(संतकबीरनगर)। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बघौली गांव निवासी कोटेदार का शव शनिवार को महुली थाना क्षेत्र के गिठनी गांव के उत्तर स्थित सरयू नहर में मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।          
विज्ञापन

बघौली गांव निवासी एवं कोटेदार दुर्गेश सिंह पुत्र स्वर्गीय राम बिहारी सिंह 40 वर्ष शुक्रवार की दोपहर बाद करीब तीन बजे घर से बाइक से अपने साले देवेंद्र सिंह पुत्र चन्द्रभान सिंह निवासी गुलहठी थाना हरपुर बुदहट,             जनपद गोरखपुर को छोड़ने घर से निकले थे। 
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम को गिठनी चौराहे से उत्तर स्थित सरयू नहर के पास नित्य क्रिया के लिए निकली महिलाओं ने वहा पर एक बाइक को देखा तो शोर मचाया। तो मौके पर पहुंचे लोगो ने इधर उधर ढूंढा, लेकिन कोई मिला नहीं। शनिवार की सुबह पिता को ढूंढते हुए कोटेदार का बेटा गिठनी पहुंचा तो पिता की बाइक देख पहचान लिया। वह घर पर सूूचना दिया तो कुछ और लोग पहुंच कर खोजने में उसकी मदद करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब चार बजे शव सरयू नहर में मिला। इसकी सूचना पुलिस को दिया गया। मौके पर पहुंचे एसएसआई गौरव सिंह ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है। महुली थाने के एसएसआई गौरव सिंह ने बताया कि शव को पास्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed