फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Tempo reflex farmer killed, four injured

टेंपो पलटा किसान की मौत, चार घायल

Thu, 15 Sep 2016 11:16 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Thu, 15 Sep 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Tempo reflex farmer killed, four injured
महुली-विश्वनाथपुर मार्ग पर डुमरी बाग के पास गुरुवार को अचानक रास्ते में आए जंगली सूअर की वजह से सवारियों से भरा टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे एक किसान की मौत हो गई। जबकि चालक समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


  बृहस्पतिवार को हरिहरपुर से टेपों में सवारियों को लेकर चालक खलीलाबाद जा रहा था। डुमरी बाग से दस मीटर आगे रास्ते में आया एक जंगली सूअर टेंपो से टकरा गया। जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में नगर पंचायत हरिहरपुर निवासी 36 वर्षीय अजीज उर्फ गुड्डू पुत्र खलील अहमद, 40 वर्षीय चंपा देवी पत्नी महेश, छह वर्षीय काजल पुत्री महेश, विष्णु और बस्ती जनपद के मुंडेरवा क्षेत्र के कमोखर गांव निवासी 55 वर्षीय रामललित चौधरी पुत्र रामसेवक गंभीर रूप से घायल  हो गए। 
विज्ञापन


टेपों चालक भी घायल हो गया। घटना के बाद जुटे आस-पास के लोगों ने घायल अजीज उर्फ गुड्डू पुत्र खलील अहमद, चम्पा देवी पत्नी महेश, काजल पुत्री महेश और विष्णु को नगर पंचायत हरिहरपुर स्थित एक प्राईवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जबकि कमोखर गांव निवासी रामललित चौधरी पुत्र रामसेवक को सीएचसी नाथनगर में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां डॉक्टर टी गुप्ता ने प्राथमिक उपचार के उपरांत स्थित गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल से निकालते समय ही रामललित की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 मौत के बाद घरवाले पहले शव घर ले गए और बाद में महुली थाने लेकर पहुंच गए। कमोखर गांव निवासी वेद प्रकाश का आरोप था कि उसके पिता रामललित हरिहरपुर से टेंपो में बैठ कर खलीलाबाद कचहरी में मुकदमे की पैरवी करे जा रहे थे। डुमरी के पास टेपों तेज से गति चालक चला रहा था। जिसकी  वजह से टेपों पलट गया और उसके पिता के सिर में गंभीर चोट लगी  और दोनों कान से खून निकल रहा था।  जिसे इलाज के लिए नाथनगर सीएचसी ले जा रहे थे कि रास्ते में पिता रामललित की मौत हो गई। उसने टेंपो चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी। एसओ ने बताया मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।     
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed