फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   teachers protest in bsa office

बीएसए दफ्तर पर शिक्षकों का हंगामा

Fri, 15 Jan 2016 12:18 AM IST
अमर उजाला/संतकबीरनगर
अमर उजाला/संतकबीरनगर Updated Fri, 15 Jan 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पदोन्नत वेतनमान की मांग को लेकर गुरुवार को शिक्षक नेताओं ने
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय के लेखाधिकारी कक्ष में जमकर हंगामा किया।

शिक्षकों ने लेखाधिकारी कार्यालय पर वेतनमान देने के एवज में रकम मांगने का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर अपर एसडीएम प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचे।

उन्होंने शिक्षकों को समझाया और लेेेखाधिकारी से बातचीत कर 25जनवरी तक पदोन्नत वेतनमान जारी कराने आश्वासन दिया। इसके बाद शिक्षक माने और हंगामा समाप्त किया।

विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अरविंद चौधरी और महामंत्री केशरी लाल के नेतृत्व में शिक्षकों ने गुरुवार दोपहर वित्त एवं लेखाधिकारी के न मिलने पर बेसिक के कार्यालय पर हंगामा शुरू कर दिया।

महामंत्री केशरी लाल ने कहा कि 540 शिक्षकों का प्रमोशन जनवरी 2015 में हुआ था। प्रमोशन पाए शिक्षकों का अभी तक प्रोन्नत वेतनमान नहीं लगाया गया।

जिससे शिक्षकों का काफी नुकसान हो रहा है। लेखाधिकारी कार्यालय से पदोन्नति वेतनमान लगाने के एवज में रकम की मांग की जा रही है। सूचना पर अपर एसडीएम फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शिक्षकों को समझाया।

शिक्षकों ने कहा कि अगर उनका पदोन्नति वेतनमान नहीं दिया गया तो विद्यालयों में पठन पाठन ठप कर दिया जाएगा।
 अपर एसडीएम ने उनकी बातों को सुना और लेखाधिकारी से फोन पर बातचीत किया।

उन्होंने लेखाधिकारी से 25 जनवरी तक जो भी बकाया है उसे भुगतान करने का निर्देश दिया।अपर एसडीएम ने शिक्षकों का आश्वासन दिया कि हर हाल में 25 जनवरी तक पदोन्नत वेतनमान का भुगतान करा दिया जाएगा।

महामंत्री केशरी लाल ने कहा कि 25 जनवरी तक भुगतान नहीं हुआ तो शिक्षक 27 जनवरी से विद्यालय बंद कर धरना प्रदर्शन का कार्य शुरू करेंगे। इस अवसर पर सुरेश मौर्य, रामकेश गौतम, कन्हैया लाल, मारकंडेय राय, हीरालाल भारती, साकेत राय, रामउजागिर दुबे समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed