फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   strugle between two group

मनरेगा के काम में विवाद, ग्रामीण भिड़े

Sun, 03 Jun 2018 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 03 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
strugle between two group
महुली थाने पर प्रदर्शन करतीं छितही गांव की महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
धनघटा। महुली क्षेत्र के छितही में मनरेगा योजना के तहत कार्य कराने के विवाद को लेकर प्रधान और बीडीसी पक्ष के लोग शनिवार को भिड़ गए। मारपीट की घटना में प्रधान पुत्र और बीडीसी प्रतिनिधि समेत छह-सात लोगों को चोटे आई हैं। दोनोँ पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पांच अलग अलग तहरीर दी है। घटना के विरोध में बीडीसी पक्ष के लोगो ने थाने के बाहर प्रदर्शन कर रोष जताया।
विज्ञापन


ग्राम प्रधान पुत्र सहीम अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह गांव के सगड़वा टोले में नहर की पटरी पर मिट्टी पटाई का कार्य मनरेगा के तहत करा रहे थे। शनिवार की सुबह लगभग दस बजे गांव के ही बीडीसी प्रतिनिधि अनिल पुत्र रामनयन, मनीष पुत्र रामनयन, रामनयन पुत्र वीरे, नीरज पुत्र मदन, मोतीलाल पुत्र बनारसी, विंध्याचल पुत्र बनारसी व मोतीलाल का लड़का सहित गांव के 20 दबंग लोगो के साथ लाठी डंडे से प्रधान पुत्र सहित काम कर रहे मजदूरों पर हमला कर दिया ।
विज्ञापन


जिससे प्रधान पुत्र सहीम और मजदूर सुरेश घायल हो गए। वहीं बीडीसी प्रतिनिधि अनिल कुमार पुत्र रामनयन ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि जिस पज्रोजेक्ट पर प्रधान पुत्र कार्य करा रहे थे, वह प्रोजेक्ट ब्लॉक प्रमुख ने उन्हे कार्य कराने के लिए दिया था। जब वह शनिवार को उन्हे कार्य कराने से मना करने गए तो पूर्व प्रधान अलीमुलकदर उर्फ ढिलढिल पुत्र अनवारूलहक , सहीम, अलीम, सलीम पुत्रगण अलीमुलकदर उसे लाठी-डंडे से दौड़ा कर पीटने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने जब अपने घर में घुसकर जान बचानी चाही तो उक्त लोगों ने घर में घुसकर उसे तथा रामनयन, नीरे, झीने धोबी पुत्रगण सोनई, सतीश, नीरज, सुदर्शन, छोटेलाल, पुजारी आदि घायल हो गए। इसके आलावा प्रधान पक्ष की तरफ से मनरेगा मजदूर सुरेश चंद्र पुत्र राम उजागिर और बीडीसी पक्ष से बीडीसी प्रतिनिधि की मां राजवंती देवी और झीने धोबी पुत्र सोनई ने भी अलग अलग तहरीर पुलिस को सौंपी है।


इंस्पेक्टर मनोज कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दोनों तरफ से तहरीर मिली है। इस घटना से नाराज बीडीसी समर्थको ने थाने से बाहर शिव मंदिर के पास प्रदर्शन किया। पुलिस ने उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, तब ग्रामीण वापस लौटे। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed