फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sony had family members killed for honor

इज्जत के लिए घरवालों ने की थी सोनी की हत्या

Sat, 07 May 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sat, 07 May 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Sony had family members killed for honor
भाई समेत चार आरोपी भेजे गए जेल। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
महुली क्षेत्र के मुखलिसपुर की निवासी छात्रा सोनी की ऑनर किलिंग में हत्या हुई थी। छात्रा को फोन पर किसी से बातचीत करते देख कर घर वाले भड़के थे और दुपट्टे से गला कस कर हत्या करने के बाद शव को बोरे में भर कर कुआनो नदी में फेंक दिया था। हत्या में शामिल छात्रा के भाई, चाचा, मामा समेत पांच लोग आरोपी बनाए गए। पुलिस ने हत्यारोपी भाई, मामा और चाचा समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। 
विज्ञापन

एसपी शैलेष कुमार पांडेय ने पत्रकारों को बताया कि 30 अप्रैल को कुआनो में छात्रा की लाश मिली थी। शव की पहचान मुखलिसपुर निवासी 17 वर्षीय सोनी पुत्री रवींद्र यादव के रुप में हुई। छात्रा के भाई शिवम यादव ने लिखित सूचना दिया था कि उसकी बहन सोनी 30 अप्रैल को घर से बाहर गई थी, घर वापस नहीं लौटी और उसकी लाश कुआनो में उतराई मिली है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

दो मई को पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिला तो उसमें गले और सिर में चोट पहुंचाने के कारण छात्रा की मृत्यु होने की बात सामने आई। जिसके आधार पर तीन मई को पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या कर शव छुपाने की कोशिश के आरोप में केस दर्ज किया। एसपी के मुताबिक पूछताछ में आरोपी भाई ने बताया कि उसकी बहन फोन पर बातचीत करने की वजह से एकांत में रहना पंसद करती थी और रात में कभी- कभी चली भी जाती थी। उसकी गलत हरकतों से आजिज आने के बाद ही घटना को अंजाम दिया। उसके पिता रोजगार के सिलसिले में 22 अप्रैल को ही मारीसस चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने जुर्म को स्वीकार करते हुए आरोपी पश्चाताप कर रहे थे। पकड़े गए चारो आरोपी जेल भेजे गए। जबकि पुलिस पकड़ से दूर आरोपी चाचा घनश्याम यादव की तलाश हो रही है। एसपी ने मामले के पर्दाफाश में शामिल एसओ के अलावा एसआई कमलेश सिंह, असलम खां, कांस्टेबल मिथलेश मिश्र, तवरेज, ज्ञानचंद और हरिकेश को शाबाशी दी और ढाई हजार का पुरस्कार दिया। 

एसओ संतोष तिवारी की विवेचना में यह तथ्य सामने आया कि छात्रा का भाई शिवम यादव अपने मामा पन्ने लाल यादव निवासी जबरैला बिसकोहर थाना हरपुर बुदहट गोरखपुर और चाचा सीताराम यादव और घनश्याम यादव तथा पड़ोसी परमात्मा निवासी मुखलिसपुर के साथ मिल कर हत्या को अंजाम दिया था। पुलिस ने शुक्रवार को हत्या में शामिल चार आरोपी शिवम यादव, पन्ने लाल यादव, सीताराम यादव और परमात्मा को गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed