फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Two crore rupees transacted fraudulently through mule accounts across three states.

Bulandshahar News: तीन राज्यों से म्यूल अकाउंट में धोखाधड़ी से दो करोड़ रुपये का किया लेनदेन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
बुलंदशहर। बैंक ऑफ इंडिया की सिकंदराबाद शाखा में संचालित एक म्यूल अकाउंट में धोखाधड़ी से करीब दो करोड़ रुपये के लेनदेन का मामला प्रकाश में आया है। एनसीआरपी, समन्वय पोर्टल पर दर्ज शिकायत की जांच के दौरान मामला प्रकाश में आया। साइबर सेल ने खाताधारक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए खाते को फ्रीज कर दिया। वहीं, लेनदेन की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एसपी अपराध नरेश कुमार ने बताया कि जनपद के एक म्यूल अकाउंट में एनसीआरपी एवं समन्वय पोर्ट पर धोखाधड़ी से लेनेदेन करने की शिकायत मिली थी। जांच के दौरान प्रकाश में आया कि उक्त खाता बैंक ऑफ इंडिया की सिकंदराबाद शाखा में संचालित हो रहा है। खाता सिकंदराबाद क्षेत्र के गांव मौलाबाद गेसूपुर निवासी युवक के नाम पर पंजीकृत है।
विज्ञापन

उक्त खाते के खिलाफ आंध्र प्रदेश से एक, कर्नाटक से एक, महाराष्ट्र से पांच कुल सात शिकायतें एनसीआरपी, समन्वय पोर्टल पर दर्ज कराई थीं। जांच और तकनीक विश्लेषण के दौरान प्रकाश में आया कि उक्त म्यूल खाते में तीनों राज्यों से धोखाधड़ी कर करीब दो करोड़ रुपये का लेनदेन किया गया है। साइबर ठगों ने ऑनलाइन माध्यमों जैसे फेक लिंक, डिजिटल अरेस्ट समेत विभिन्न माध्यमों से पीड़ितों के साथ वित्तीय धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैंक खाते का उपयोग ऑनलाइन माध्यम से साइबर वित्तीय धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि की प्राप्ति, स्थानांतरण व अन्य वित्तीय निष्पादन के लिए किया गया है। बताया कि साइबर सेल के उपनिरीक्षक हर्ष गुप्ता की तहरीर पर खाताधारक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए खाते को फ्रीज कर दिया गया।
एसपी अपराध नरेश कुमार ने बताया कि साइबर सेल तकनीकी माध्यमों से खाते में लेनदेन करने वालों की जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है। जांच के दौरान प्रकाश में आने वाले आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

कोट
बैंक ऑफ इंडिया की सिकंदराबाद शाखा में संचालित म्यूल अकाउंट में धोखाधड़ी से लेनदेन करने का मामला प्रकाश में आया है। बहुत कम समय में खाते में करीब दो करोड़ रुपये का लेनदेन होना प्रकाश में आया है। जांच के दौरान खाते में लेनदेन की राशि में बढ़ोतरी होने की संभावना है। साइबर सेल के एसआई हर्ष गुप्ता की तहरीर पर खाताधारक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करते हुए खाते को फ्रीज कर दिया गया। साइबर सेल जांच कर रही है।
-नरेश कुमार, एसपी अपराध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed