फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Goods worth Rs 20 lakh stolen from two houses in a single night

Jalaun News: एक ही रात में दो घरों से 20 लाख का माल पार

Fri, 09 Oct 2026 12:04 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Goods worth Rs 20 lakh stolen from two houses in a single night
रामपुरा। थाना क्षेत्र के भैलावली गांव में चोरों ने एक ही रात में गल्ला व्यापारी और किसान के घर धावा बोलकर करीब 20 लाख रुपये के नकदी-जेवरात पार कर दिए। चोर छत के रास्ते घरों में दाखिल हुए और बक्सों व अलमारी के ताले तोड़कर सामान समेट ले गए। वारदात के समय दोनों परिवार घर में सो रहे थे लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी। सुबह चोरी का पता चला।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के भैलावली निवासी गल्ला व्यापारी कृष्णा सिंह यादव उर्फ नीटू ने बताया कि रात करीब तीन बजे चोर पीछे की दीवार के सहारे छत पर पहुंचे और वहां से घर में दाखिल हुए। वह कमरे में सो रहे थे जबकि पत्नी उमा देवी, बेटियां दीक्षा व आकांक्षा और बेटा प्रांशु बरामदे में सो रहे थे। चोर बक्सों को छत पर ले गए और उन्हें तोड़कर करीब ढाई लाख रुपये नकद व जेवर चोरी कर ले गए। सुबह बड़ी बेटी दीक्षा की नींद खुली तो घर में सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन

इसके बाद चोरों ने कुछ दूरी पर रामवीर पाल के घर को निशाना बनाया। छत के रास्ते घुसे चोर अलमारी के ताले तोड़कर जेवर और दस हजार रुपये नकद ले गए। सुबह करीब चार बजे रामवीर की पत्नी राजकुमारी को चोरी की जानकारी हुई। रामवीर अहमदाबाद में मजदूरी करते हैं। कुछ माह बाद उनकी बेटी राधा का विवाह होना है। शादी की तैयारी के लिए जुटाए गए जेवर और नकदी चोरी होने से परिवार की मुश्किल बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed