फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Sohde beaten by woman banker snached from bus

महिला बैंककर्मी ने शोहदे को बस से खींचकर पीटा

Fri, 05 Feb 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला/संतकबीरनगर
अमर उजाला/संतकबीरनगर Updated Fri, 05 Feb 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Sohde beaten by woman banker snached from bus
संतकबीरनगर। मेंहदावल बाईपास के पास बृहस्पतिवार रात करीब साढे़ आठ बजे महिला बैंककर्मी ने युवक की जमकर पिटाई कर दी। यह देखकर आसपास के लोग जुट गए। बाद में महिला ने आरोपी युवक को कोतवाली पुलिस को सुपुर्द कर दिया। आरोपी युवक बस्ती जिले का निवासी बताया जा रहा है।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि वह गोरखपुर में एक बैंक में कार्य करती है।वह ड्यूटी के बाद खलीलाबाद स्थित घर जाने के लिए रोडवेज बस से सफर कर रही थी।

इसी दौरान बगल की सीट पर बैठा युवक उसके साथ छेड़छाड़ कर रहा था। अभद्रता सहन करते हुए उसने किसी तरह खलीलाबाद तक की यात्रा पूरी की। जब वह खलीलाबाद पहुंची तो उतरते समय छेड़खानी कर रहे युवक को बस से खींचकर पिटाई शुरू कर दी। यह देखकर स्थानीय लोग हैरान रह गए।
विज्ञापन


हर किसी ने महिला के इस साहस भरे कदम को सराहा। इसी बीच मौके पर पुलिस पहुंच गई और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। खलीलाबाद के प्रभारी कोतवाल दिनेश यादव ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पीड़ित महिला ने युवक के खिलाफ तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed