{"_id":"6aff62da11836990f500391f","slug":"youth-injured-in-arautha-firing-incident-dies-case-converted-to-murder-aligarh-news-c-56-1-hts1004-157356-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: अरौठा फायरिंग में घायल युवक की मौत, हत्या में बदला मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: अरौठा फायरिंग में घायल युवक की मौत, हत्या में बदला मुकदमा
Fri, 20 Nov 2026 02:28 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
गांव अरौठा में 15 नवंबर की रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट और फायरिंग में घायल तीन युवकों में से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मथुरा निवासी 22 वर्षीय लवकेश ने बृहस्पतिवार को आगरा के अस्पताल में दम तोड़ दिया। उसकी मौत के बाद पुलिस ने हत्या के प्रयास के मुकदमे को हत्या की धारा में तरमीम कर दिया है।
गांव अरौठा में रविवार रात पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। देखते ही देखते मारपीट और दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से मंस्या निवासी योगवीर, मथुरा के महरौली रोड निवासी दिग्विजय और लाजपत नगर निवासी लवकेश घायल हो गए थे। गंभीर हालत में तीनों को आगरा रेफर किया गया था।
आगरा में उपचार के दौरान लवकेश पुत्र मनोज कुमार की मौत हो गई। सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। लवकेश ने पिछले वर्ष बीकॉम की पढ़ाई पूरी की थी। वह सप्लीमेंट्स की दुकान चलाता था और पिता के साथ परिवार की जिम्मेदारी संभालता था। पिता मनोज कुमार ड्राइवर हैं। परिवार में एक छोटा भाई और छोटी बहन है। लवकेश अविवाहित था और उसकी शादी की चर्चा चल रही थी। सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बताया कि लवकेश की उपचार के दौरान मौत हो गई है। मथुरा में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मुकदमे को हत्या की धारा में तरमीम कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।