Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Man arrested for sexually exploiting a young woman by posing as a Hindu

Lucknow News: हिंदू बनकर युवती का यौन शोषण करने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 20 Nov 2026 02:29 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for sexually exploiting a young woman by posing as a Hindu
बख्शी का तालाब। मड़ियांव निवासी मो. अमान पर युवती ने हिंदू बनकर शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस मामले में बख्शी का तालाब स्थित महिला थाना द्वितीय में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


महिला थाना द्वितीय की एसओ मेनका सिंह ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि मोहम्मद अमान पहले सऊदी अरब में काम करता था। सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी मड़ियांव निवासी युवती से दोस्ती हुई थी। युवती एक कपड़े की दुकान पर काम करती है। आरोप है कि अमान ने अपना नाम बदलकर बताया और खुद को हिंदू बताया। इसके बाद उसने युवती को प्रेमजाल में फंसाया और शादी का झांसा दिया।
विज्ञापन

कुछ समय बाद अमान सऊदी अरब से लौट आया और लखनऊ में निजी चालक के तौर पर काम करने लगा। युवती का आरोप है कि इस दौरान अमान ने लंबे समय तक उसका यौन शोषण किया। कुछ दिन पहले युवती ने जब उससे शादी करने की बात कही तो वह टालमटोल करने लगा। बाद में उसने अपना असली नाम बताया और युवती पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया। पीड़िता ने बुधवार को इस संबंध में महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई। एसओ ने बताया कि आरोपी मोहम्मद अमान को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed