फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Six huts gutted by fire

आग से छह झोपड़ियां जल कर राख

Sun, 05 Jun 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Sun, 05 Jun 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
Six huts gutted by fire
झोपड़ियां जल कर राख । - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 क्षेत्र के धौरहरा गांव में शनिवार की दोपहर में आग लग जाने से छह लोगों का छप्पर का मकान जलकर राख हो गया। आग पर दमकल कर्मी और गांव के लोगों जब तक काबू पाए तब तक लोगों के मकान में रखा गया सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित दाने दाने को मोहताज हो गए है।
विज्ञापन

 गांव निवासी रामवृक्ष के मकान में लगी आग देखते ही देखते बिकराल रूप धारण कर लिया। आग लगने की सूचना पर गांव के लोग दौड़ पड़े। इसी दौरान किसी ने आग की सूचना दमकल कर्मियों को दे दी। गांव के लोग दौड़ कर जब तक आग पर काबू पाने का प्रयास करते तब तक आग की लपेटो ने राममिलन, बाढ़ू, रामनोकर, रामफूल और रामदरश के मकान को अपने चपेट में ले लिया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मी और गांव के लोग करीब दो घंटे तक आग बुझाने का प्रयास किए तब जाकर आग पर काबू पा सके। आग से मकान में रखा खाद्यान्न, कपड़ा, बर्तन, नकदी और जेवर आदि सामान जलकर नष्ट हो चुका था। पीड़ित दाने दाने को मोहताज हो गए। पीड़ित रामवृक्ष का कहना है कि आग से काफी नुकसान हुआ है। मकान में रखा सारा सामान जल कर राख हो चुका है। लोग तहसील के कर्मियों का आने का इंतजार कर रहे थे ताकि कुछ मुआवजा मिल सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed