फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Roadways bus fire, panic

रोडवेज बस में लगी आग, अफरातफरी

Tue, 19 Apr 2016 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Tue, 19 Apr 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus fire, panic
बस में लगी आग। - फोटो : self
 राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के नेदुला चौराहे के पास मंगलवार को सवारियों से भरी दिल्ली से देवरिया जा रही परिवहन निगम केे डिपो की बस में अचानक आग लग गई। बस के इंजन के पास अचानक आग की लपटे उठते देख चालक और यात्रियों के होश उड़ गए। बस में सवार यात्री दहशत में आकर चिल्लाने लगे। जिस समय बस में आग लगी उस समय चालक बस को रोककर सवारियां उतार रहा था, अन्यथा बड़ी घटना हो सकती थी। आग की लपटे देखकर बस चालक और आस-पास के लोग आग बुझाने में जुट गए। इसी दौरान कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह तथा फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंची और आग पर काबू पाया जा सका। 
विज्ञापन

देवरिया डिपो की बस में  कुल 53 यात्री तथा दो चालकों के साथ ही परिचालक सवार थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे  बस खलीलाबाद के नेदुला के पास पहुंची तो खलीलाबाद के लिए चार सवारियों को उतारने के लिए चालक ने नेदुला चौराहे के समीप बस रोक दी। अभी  सवारियां उतर ही रही थी कि इंजन के पास आग की लपटे उठने लगी। गौरी बाजार के  बसंतपुर निवासी चालक रविंद्र राय ने आग बुझाने की कोशिश की। इधर बस में आग  लगतेे देख यात्रियों में अफरातफरी मच गई। बस में उतरने के लिए होड़ मच गई। यात्री किसी अनहोनी की आशंका से बस से उतरकर भागने लगे। इसी बीच आस-पास के  लोग पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। किसी ने बस में आग लगने की जानकारी  कोतवाली पुलिस को दे दी, इसके बाद कोतवाली पुलिस व फायर ब्रिगेड की गाड़ी  भी मौके पर पहुंच गई और आग को बुझाया। बस चालक रविंद्र राय व राम रूप  प्रसाद ने बताया कि इंजन के पास शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी। बस खड़ी होने से किसी भी यात्री को नुकसान नहीं पहुंचा। हालांकि सभी यात्री दहशत  में थे, बाद में परिचालक नीरज श्रीवास्तव ने यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर गोरखपुर और गंतव्य स्थान के लिए रवाना किया।  
विज्ञापन

काफी देर तक दहशत में रहे यात्री 
बस  में यात्रा कर रहे लोग आग बुझने के काफी देर बाद भी दहशत में रहे। बस में सवार शिव कुमार देवी, गोल्डी शुक्ला, विशाल राय, वीरेंद्र कुमार, ओम जी  सिंह आदि ने बताया कि संयोग अच्छा था कि बस सवारियां उतारने के लिए खड़ी थी नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। सभी के चेहरे की रंगत उड़ गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed