{"_id":"5c8be9e8bdec22142355399f","slug":"raids-on-bases-of-raw-mass-destruction-of-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची के अड्डों पर छापे, बड़े पैमाने पर शराब-लहन नष्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्ची के अड्डों पर छापे, बड़े पैमाने पर शराब-लहन नष्ट
Fri, 15 Mar 2019 11:37 PM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 15 Mar 2019 11:37 PM IST
विज्ञापन
कच्ची के अड्डों पर छापे, बड़े पैमाने पर शराब-लहन नष्ट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंसर(संतकबीरनगर)। पिछले महीने कुशीनगर समेत यूपी के कई जनपद में जहरीली शराब से हुई मौतों के बावजूद संतकबीरनगर जिले में यह अवैध धंधा खूब फलफूल रहा है। शुक्रवार को एसडीएम की अगुवाई में पुलिस टीम ने सरयू नदी के कंहरिया घाट के पास छापे मारे तो इस धंधे की पुष्टि हो गई। नदी के किनारे की रेतीली मिट्टी में गढ्डे में छिपाई गई कच्ची शराब और लहन देखकर खुद पुलिसकर्मी भी हतप्रभ रह गए। शराब की भट्ठियों को तोड़ा गया और शराब तथा लहन को नष्ट किया गया।
बृहस्पतिवार को डीएम रवीश गुप्ता ने पुलिस लाइंस में अधिकारियों के साथ बैठक की लोकसभा चुनाव औश्र होली पर्व पर कानून-व्यवस्था की समीक्षा की थी। डीएम ने अवैध शराब के निर्माण औश्र बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे धनघटा के एसडीएम प्रमोद कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम ने सरयू नदी के कंहरिया घाट के पास छापे मारे।
यहां बड़े पैमाने पर कच्ची शराब बनाने और भंडारण का कार्य होता है। पुलिसकर्मियों ने अवैध शराब बनाने की भट्ठी और उपकरणों को तोड़ा तथा गैलनों में भरी कच्ची शराब को गिराकर नष्ट कर दियया। इस धंधे में लिप्त चार लोगों को भी पकड़ा गया। एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि करीब 300 लीटर कच्ची शराब और भारी मात्रा में लहन नष्ट किया गया है। यहां से करीब पांच क्विंटल फिटक्री, यूरिया तथा 50 क्विंटल गुड़ बरामद हुआ। पकड़े गए चार लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।