फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Power supply was disrupted in the district four and a half hours

जिले में साढ़े चार घंटे ठप रही विद्युत आपूर्ति

Wed, 06 Jul 2016 11:45 PM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Wed, 06 Jul 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
Power supply was disrupted in the district four and a half hours
साढ़े चार घंटे तक जिले में विद्युत आपूर्ति ठप रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। - फोटो : अंमरीष्‍ा ‌‌म‌िश्र
जेई की पिटाई करने के आरोपी सपा विधायक अलगू चौहान के खिलाफ केस दर्ज कराने की मांग को लेकर विद्युत कर्मियों ने जिले भर में बिजली आपूर्ति ठप कर दी। इससे पूरा जनपद अंधेरे में डूब गया। शाम करीब पांच बजे से विद्युत आपूर्ति ठप होने से जहां ईद की तैयारी में जुटे अकीदमंदों को भी परेेशानी का सामना करना पड़ा। हर कोई यह जानने की कोशिश में लगा रहा कि आखिर बिजली कब आएगी, लेकिन विभाग के जिम्मेेदार अधिकारी भी कुछ भी बताने से इंकार करते रहे। हालांकि करीब साढ़े आठ बजे रिपोर्ट दर्ज हो गई, लेकिन नौ बजे तक बिजली नहीं आई थी। 
विज्ञापन


 वहीं करीब सवा नौ बजे  जेई संगठन के लोग डीएम को पांच पहुंचे। डीएम से बातचीत के  बाद जिलेभर में आपूर्ति बहाल कर दी गई। उधर, रात करीब साढ़े नौ बजे विध्‍ाायक भ्‍ाी डीएम के कैंप कार्यालय पर पहुंचे, यहां पहले से ही जेई संगठन के लोग मौजूद थे।  इससे पूर्व बुधवार को मुखलिसपुर उपकेंद्र पर तैनात जेई सनी देओल प्रताप को सपा विधायक द्वारा मारने-पीटने की खबर आने के बाद खलीलाबाद शहर, मगहर, धनघटा, मेंहदावल, सेमरियावां सहित जिले भर के जेई आंदोलित हो गए और विद्युत आपूर्ति ठप कर दी। विद्युत कर्मियों की मांग है कि जेई को मारने-पीटने वाले सपा विधायक अलगू प्रसाद चौहान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए।
विज्ञापन


जब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया जाता विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की जाएगी। अधिशाषी अभियंता राम पाल ने बताया कि जेई की पिटाई करने वाले सपा विधायक पर मुकदमा दर्ज होने तक बिजली सप्लाई बंद रखने का जूनियर इंजीनियर संगठन ने निर्णय लिया है। सप्लाई बंद होने से निश्चित ही रोजेदारों को परेशानी बढ़ी है, संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता की जा  रही है, जिससे जल्द ही जिले की सप्लाई बहाल होने की उम्मीद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों होता रहा बिजली का इंतजार ः जिले भर की सप्लाई ठप रहने से उपभोक्ता उमस भरी गर्मी से बिलबिला उठे। शहर में परेशान हुए कुछ उपभोक्ता भी सड़क पर उतरने का मूड बना रहे थे। इधर डीएम- एसपी ने जेई संगठन के पदाधिकारियों और विभागीय अधिकारियों को बुला कर वार्ता की तब जाकर रात साढे नौ बजे आपूर्ति बहाल हुई। हालांकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोग बिजली का इंतजार करते रहे। अधिशाषी अभियंता राम पाल ने बताया कि रोस्टिंग के चलते देहात क्षेत्रों में रात सवा 12 बजे के बाद आपूर्ति शुरू होगी। वहीं डीएम ने बताया कि जेई संगठन के आंदोलित पदाधिकारियों को सपा विधायक पर केस दर्ज करने ओर सप्लाई बाधित होने से उपभोक्ताओं को हो रही परेशानी और कानून व्यवस्था बनाए रखने का हवाला दिया गया। इसके बाद आपूर्ति बहाली के लिए मान गए। वहीं देररात विधायक और जेई संगठन ने डीएम के समक्ष अपना पक्ष रखा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed