फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   overright in certificate

प्रमाण पत्र पर कूट रचना करके बन गया शिक्षक

Fri, 23 Sep 2016 12:18 AM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Fri, 23 Sep 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
overright in certificate
 देवरिया के शिक्षक के प्रमाणपत्रों पर कूट रचना से सात साल पहले देवरिया के ही एक शख्स ने शिक्षक की नौकरी हासिल कर ली। उसे वेतन भी मिलने लगा। हाल ही वह बैंक में लोन लेने गया तो सच सामने आया। इसके बाद पीड़ित शिक्षक ने बीएसए और डीएम से मिलकर इसकी शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


आरोपी वर्तमान में संतकबीरनगर जिले में तैनात है। देवरिया जनपद के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मस्टोडरगिरी देवरिया सदर में तैनात सहायक अध्यापक नरेंद्र कुुशवाहा ने बताया कि उसके प्रमाण पत्रों पर कूट रचना से शिक्षक की नौकरी हासिल कर ली। वर्तमान में वह संतकबीरनगर जिले के हैंसर ब्लॉक के एक विद्यालय पर हेडमास्टर के रूप में कार्यरत है। आरोपी कुछ समय पहले बैंक में लोन लेने गया और उसने अपना पैन कार्ड दिया।
विज्ञापन


प्रमाण पत्रों की जांच के बाद बैंक ने लोन देने से इंकार कर दिया। पीड़ित नरेंद्र ने बताया कि उसे घटना की जानकारी हैंसर ब्लॉक के एक शिक्षक ने दी। जिसके बाद वह बैंक पहुंचा तो पूरा प्रकरण सामने आया। उसके नाम से नौकरी करने वाले व्यक्ति ने उसके सभी प्रमाण पत्रों को फर्जी तरीके से बनवा लिया है। इसके साथ ही फर्जी निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र भी बनवाया है। उसके बताए गए पते पर जानकारी की तो वहां भी उसका पता फर्जी मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी 2009 से नौकरी कर रहा है। प्रभारी बीएसए शिव कुमार ओझा ने बताया कि देवरिया के एक शिक्षक नरेंद्र कुशवाहा ने अपने प्रमाणपत्रों पर कूट रचना से एक शख्स द्वारा शिक्षक की नौकरी हासिल करने की शिकायत की है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हैंसर के जिस शिक्षक पर आरोप लगा उसके समस्त प्रमाण पत्रों को मंगाया गया है। जांच के बाद अगर फर्जीवाड़ा पाया जाता है तो फर्जी तरीके से नौकरी हथियाने वाले के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed