{"_id":"5a7c95544f1c1bca798b8835","slug":"national-player-threaten-to-quit-race","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्ण पदक विजेता धाविका को रेस छोड़ने की धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्वर्ण पदक विजेता धाविका को रेस छोड़ने की धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
धमकी
धनघटा। महुली क्षेत्र के मुरादपुर गांव की रहने वाली नेशनल मैराथन अंडर 19 की स्वर्ण पदक विजेता के घर पर पथराव करने और धाविका के ही टीशर्ट पर जान माल की धमकी भरा संदेश लिखकर फेंकने का मामला गुरुवार को सामने आया हैं। पीड़ित धाविका ने गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ आरोप मढ़ते हुए तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की है।
मुरादपुर निवासी नेशनल मैराथन अंडर 19 की गोल्ड मेडलिस्ट हेमलता शर्मा पुत्री रामप्रसाद शर्मा का आरोप है कि कि बुधवार की शाम लगभग सात बजे कुछ अज्ञात लोगों ने उसके घर पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। शोर मचाने पर गांव के लोगों को एकत्रित होते देख पत्थर फेंकने वाले भाग निकले।
सूचना मिलने पर डायल 100 नंबर की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पत्थरबाजों ने धाविका के घर पर उसी की टी शर्ट पर ही रेस छोड़ने की धमकी का लिखा संदेश भी फेंक गए थे। पत्थरबाजों ने धमकी दिया हैं कि यदि उसने रेस नही छोड़ा तो उसके माता-पिता और भाई को जान से मार दिया जाएगा।
विज्ञापन
धाविका का आरोप हैं कि दस माह पूर्व दौड़ के ग्राउंड से तीन युवक उसकी टीशर्ट उठा ले गए थे। उसने उन्हीं तीनों युवकों पर यह कृत्य किए जाने की आशंका भी जताई है। इंस्पेक्टर ईश्वरचंद्र प्रधान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के जाएगी।