{"_id":"5a413b014f1c1b6a118ba090","slug":"loot-after-beating","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की पिटाई कर छह हजार लूटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला की पिटाई कर छह हजार लूटे
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : amar ujala
धनघटा। महुली क्षेत्र के सिकरी गांव में प्रधानी चुनाव की रंजिश में महिला की पिटाई कर छह हजार रुपये लूट लिया। रविवार को हुई इस घटना में पुलिस ने चार नामजद और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ डकैती व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सिकरी गांव निवासी हरिकरन का कहना है कि उसे शासन की तरफ से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास मिला है। उसका निर्माण चल रहा है। रविवार को वह मजगांवा चौराहे पर सीमेंट लेने चला गया था।
उसी दौरान गांव के ही पेशकार पुत्र रियासत, आरिफ पुत्र पेशकार, राकेश पुत्र जंगली, शकील पुत्र अजीज अपने दस सहयोगियों के साथ उसके घर पहुंच गए और घर पर मौजूद पत्नी से गाली गलौज करते हुए जानमाल की धमकी देने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने पत्नी की पिटाई की और तमंचा दिखाकर घर में मजदूरी के लिए रखे छह हजार रुपये लूट ले गए।
विज्ञापन
हरिकरन ने कहा है कि पंचायत चुनाव में राकेश ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशी थे। वोट न देने के कारण वह रंजिश रख रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बलवा,मारपीट, डकैती और एससीएसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया। इंस्पेक्टर ईश्वरचंद्र प्रधान ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस के शिकंजे में होंगे।