फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   lady beaten, snatched money

मां-बेटे ने महिला को पीटा, नकदी छीनने का आरोप

Sat, 07 Apr 2018 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 07 Apr 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
lady beaten, snatched money
छीन ली रकम
धनघटा। महुली क्षेत्र के लोइयाभार में शनिवार को एक समूह से जुड़ी महिला की मां-बेटे ने पिटाई कर दी। घटना की जानकारी होने पर जब तक लोग मौके पर पहुंचते, आरोपी महिला का पुत्र भाग निकला। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी नाथनगर भेजवाया।
विज्ञापन


घायल महिला ने 12,200 रुपये छीनने का मां - बेटे पर आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। लोइयाभार निवासी 45 वर्षीय सुशीला देवी पत्नी चंद्रिका ने बताया कि गांव की 20 महिलाएं मिलकर समूह चलाती हैं।
विज्ञापन


समूह का रकम प्रति महीने सहजनवां स्थित एक प्राइवेट बैंक की शाखा में जमा होता है। शनिवार को समूह की सभी महिलाओं से कुल 610 रुपये महीने के हिसाब से रकम वसूल कर कुल 12, 200 रुपये लेकर बैंक में जमा करने सहजनवां जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि जब वह गांव के सीवान में पहुंची, उसी दौरान एक महिला अपने बेटे के साथ वहां पहुंच गई और दोनों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि मां - बेटे मिलकर उसके पास रखे रुपये छीनने लगे। विरोध करने पर उसकी जमकर पिटाई की। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

उसकी गुहार पर जब तक लोग पहुंचते, आरोपी मां - बेटे उससे रुपये छीन कर भाग निकले। सूचना पर पहुंची महुली पुलिस ने घायल महिला को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी नाथनगर पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।


आरोपी महिला को महिला पुलिस कर्मी हिरासत में लेकर थाने चली गई। इंस्पेक्टर ईश्वर चंद्र प्रधान ने बताया कि इस मामले में पूछताछ की जा रही है। घायल महिला को भी थाने बुलाया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed