{"_id":"5abfc86e4f1c1bb5618b4b8e","slug":"je-and-line-man-booked-under-ipc","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई और लाइनमैन के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेई और लाइनमैन के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
बिजली की लाइन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंसर। दो दिन पूर्व करंट की चपेट में आने से कोड़रा गांव में नितिन की मौत के मामले में शनिवार को पुलिस ने क्षेत्र के जेई और लाईनमैन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया। नितिन के पिता दुर्गविजय दूबे का आरोप है कि गांव के बगल से गया सप्लाई का तार काफी दिनों से जमीन काफी कम ऊंचाई पर लटक रहा था।
ढीले तार को ठीक करने के लिए ग्राम प्रधान और गांव के अन्य लोगों ने कई बार जेई और लाइनमैन से लिखित अनुरोध किया था, लेकिन तार ऊपर उठना मुनासिब नहीं समझा। इसका परिणाम हुआ कि गुरुवार को दोपहर में उनका बेटा नितिन तार की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई। एसओ संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि कोड़रा क्षेत्र के जेई और लाइनमैन के विरुद्ध गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज कर जांच की जा रही है।