Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   Fraud against a woman with a disability

Haridwar News: दिव्यांग महिला से सरकारी योजना, नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी

Fri, 06 Nov 2026 05:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 05:38 PM IST
विज्ञापन
Fraud against a woman with a disability
- सिडकुल थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने आरोपी पर दर्ज की प्राथमिकी
विज्ञापन

- दूसरे लोगों से भी पीड़िता के खाते में मंगवाई रकम, आरोपी ने अपने खाते में कराई ट्रांसफर
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने और अच्छी सैलरी पर नौकरी देने का झांसा देकर एक दिव्यांग महिला से करीब 12.50 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कनखल निवासी एक व्यक्ति ने महिला को सरकारी योजनाओं में आवेदन कराने के नाम पर रकम वसूली और बाद में उसके बैंक खाते का इस्तेमाल कर अन्य लोगों से भी पैसे मंगवाए। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, औरंगाबाद निवासी रूमा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 50 प्रतिशत दिव्यांग हैं और पैरा क्रिकेट खेलती हैं। दो नवंबर 2025 को देहरादून में दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान उनकी मुलाकात कनखल निवासी सुंदर सिंह चौहान से हुई थी।
विज्ञापन

आरोप है कि सुंदर सिंह ने उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना, लखपति दीदी योजना, सिलाई मशीन योजना और मुद्रा लोन समेत कई सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का भरोसा दिया। इसके लिए अलग-अलग शुल्क बताकर उनसे गूगल पे के माध्यम से रकम जमा कराई गई। सुंदर सिंह ने अच्छी सैलरी पर नौकरी देने का लालच देकर उन्हें ऑनलाइन काम करने के लिए भी रखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी के पास आने वाले ग्राहकों से उनके बैंक खाते में रकम मंगवाई जाती थी। रकम एकत्र होने पर आरोपी उसे अपने खाते में ट्रांसफर करा लेता था। आरोप है कि उत्तराखंड के अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब और गुजरात के लोगों के आधार कार्ड, पैन कार्ड और ओटीपी के माध्यम से भी आवेदन और रजिस्ट्रेशन कराए गए।

रूमा देवी का आरोप है कि उनके खाते से करीब 12.50 लाख रुपये आरोपी ने अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए, जबकि किसी भी व्यक्ति को योजनाओं का लाभ नहीं मिला। इसके बाद पांच नवंबर को सिडकुल थाने में शिकायत दी। सीओ सदर सुरेंद्र प्रसाद बलूनी ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed