{"_id":"592c5ec54f1c1b824abdba73","slug":"including-rape-and-body-trading-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपती समेत चार पर दुष्कर्म और देह व्यापार का केस ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दंपती समेत चार पर दुष्कर्म और देह व्यापार का केस
Sant Kabir Nagar
Updated Mon, 29 May 2017 11:17 PM IST
विज्ञापन
Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खलीलाबाद शहर क्षेत्र के रहने वाले एक शख्स ने अपने मकान मालिक, किराएदार दंपती समेत चार पर दुष्कर्म और देह व्यापार का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। अन्य की तलाश कर रही है।
पीड़ित का कहना है कि वह अपनी पत्नी के साथ शहर के एक मकान में किराए का कमरा लेकर रहता है। उसके बगल में अन्य किराएदार भी रहते हैं। वह रोजगार के सिलसिले में अन्य शहरों में जाता रहता है। उसकी पत्नी घर पर रहती है। बगल में रहने वाले अन्य किराएदार, जिसमें एक महिला भी है। उसकी अनुपस्थिति में उक्त महिला उसकी पत्नी को बहला-फुसला कर और शराब पिलाकर अन्य व्यक्तियों से जबरिया शारीरिक संबंध बनवाती थी। इसके साथ ही वह औरत उसकी पत्नी को डराती थी कि किसी से इस बात को न बताना। 26 मई की रात 11 बजे कुछ लोग आए तो उस औरत ने उसकी पत्नी से संबंध बनाने के लिए कहा।
तभी वह पहुंच गया तो वे लोग वहां से भाग गए। पत्नी ने सारी बात बताई। कोतवाल ईश्वर चंद प्रधान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर ठाकुरदीन, दशरथ, टिल्लू और पूजा के खिलाफ दुष्कर्म, षडयंत्र और अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। इसमें से ठाकुरदीन, दशरथ और टिल्लू को हिरासत में लिया गया है। पीड़ित महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।