फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   in road accident Young man died

सड़क हादसे में युवक की मौत

Tue, 21 Mar 2017 11:40 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Tue, 21 Mar 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
 in road accident Young man died
विन्देश्वरी की मौत के बाद विलाप करते बच्चे और रिश्तेदार। - फोटो : अमर उजाला
राम जानकी मार्ग पर मंगलवार की शाम को मड़पौना गांव के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे रखे कल्टीवेटर से टकरा गई। इस हादसे में एक युवक  की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। घटना के बाद जुटे आसपास के लोगों ने घायल युवक को सीएचसी मलौली में भर्ती कराया। वहीं सूूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में         ले लिया। 
विज्ञापन


सेवईपार गांव निवासी विंदेश्वरी(32) और अखिलेश (30) एक ही बाइक  से मंगलवार को पौली की तरफ जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक की गति काफी तेज थी। उसी दौरान सामने से आ रही गाड़ी को देख कर बाइक चालक अनियंत्रित हो गया और देखते ही देखते सड़क के किनारे रखे गए कल्टीवेटर से टकराकर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास के लोग पहुंचे और 108 नंबर एंबुलेंस के साथ ही पुलिस को भी सूचित किया।
विज्ञापन


करीब एक घंटे बाद पहुंची 108 से दोनो को सीएचसी मलौली ले जाया गया जहां डॉक्टराें ने विंदेश्वरी को देखते ही मृत घोषित कर दिया। जबकि अखिलेश का इलाज चल रहा है। घटना से युवक के घर वालों का रो रो कर बुरा हाल था। एसओ ईश्वरचंद्र प्रधान ने बताया कि लाश को कब्जे में ले लिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed