{"_id":"588f86c34f1c1b303de813a3","slug":"in-revenge-ctki-sticks-13-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"रंजिश में चटकी लाठियां , 13 लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रंजिश में चटकी लाठियां , 13 लोग घायल
Sant Kabir Nagar
Updated Tue, 31 Jan 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
मारपीट, झगड़ा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनघटा क्षेत्र के हडिया माफी गांव में सोमवार को पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच लाठियां चलीं। जिसमें दोनो तरफ से 13 लोग घायल हो गए। पुलिस दोनाें पक्षाें के घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मलौली पहुंचाया।
विजयी का आरोप है कि उनसे और गांव के ही निवासी श्रीराम व रमाकांत माझी से पुरानी रंजिश चली आ रही है। 20 जनवरी को विजयी की बेटी की शादी थी। जिसमें कुछ पत्तल रमाकांत के खेत में फेंके हुए थे। रविवार को रमाकांत के पक्ष के लोगों ने गाली गलौज दिया था। जिसकी शिकायत वह पुलिस चौकी पौली पर किए, लेकिन पुलिस ने नहीं सुनी। सोमवार की सुबह श्रीराम और रमाकांत पक्ष के लोग लाठी डंडा लेकर विजयी के घर चढ गए और गाली गलौज देते हुए उसके परिवार के लोगों कोे मारने पीटने लगे। जिसमें विजयी, उनकी पत्नी राधिका, बेटी प्रियंका, रिंका, पूनम, पुष्पा , कुसुम तथा दो दामाद घायल हो गए।
जबकि रमाकांत व श्रीराम का आरोप था कि विजयी अपनी बेटी की शादी के दौरान उनके खेत में इतना अधिक पत्तल फेंक दिए कि फसल नुकसान हो गई। सोमवार को जब इसका उलाहना देने उनके घर गए तो वह लोग मारपीट पर आमादा हो गए। मारपीट के दौरान, रमाकांत और श्रीराम समेत दो और लोग घायल हो गए। एसओ ईश्वरचंद्र प्रधान ने बताया कि दोनाें पक्षो के घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पीड़ितों की तरफ से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।