फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Found the body of a young man near a petrol pump

पेट्रोल पंप के पास युवक की लाश मिली

Sat, 09 Jul 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 09 Jul 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Found the body of a young man near a petrol pump
धनघटा थाना क्षेत्र के घोरांग गांव निवासी मृतक भोला के गमगीन परिवार के लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
हैंसर। धनघटा थाना क्षेत्र के हैंसर बाजार स्थित पेटोल पंप के सामने शनिवार को एक युवक का शव मिला। पंप कर्मियों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। बाद में घटना स्थल पर काफी लोग पहुंच गए। युवक पैँट और बनियान पहने था। जबकि कुछ दूरी पर शर्ट पड़ा था। उसी बीच वहां पहुंची घोरांग गांव की महिला रीता ने शव की पहचान अपने पति भोला के रूप में की। पुलिस के अनुसार युवक के शरीर पर कही चोट के निशान नहीं हैं, लेकिन युवक वहां कैसे पहुंचा और उसकी मौत कैसे हुई, यह रहस्य बना हुआ है। वैसे पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। मौके पर मौजूद लोगों ने शव की स्थिति देख कर हत्या की आशंका जताई है।  
विज्ञापन

घोरांग गांव निवासी रीता ने बताया कि उसके पति भोला यादव (30) पुत्र सीताराम यादव दूध बेचने कर घर का खर्च चलाते थे। वह शुक्रवार की सुबह घर से 40 हजार रुपये लेकर बैंक में जमा करने की बात कहकर निकले थे, लेकिन देर रात घर वापस नहीं लौटे। उसके बाद पति की तलाश की जा रही थी। शनिवार सुबह हैंसर बाजार स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक युवक के शव मिलने की सूचना मिली।
विज्ञापन

इसी सूचना के आधार पर वहां पहुंची तो पति भोला का शव देखकर दंग रह गई। पीड़िता ने बताया कि उसका किसी से झगड़ा बवाल नही था। पति दूध बेचने का धंधा करते थे। पेट्रोल पंप कर्मियों ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की रात नौ बजे पंप बंद किया गया तो उस वक्त वहां कोई नहीं था। सुबह जब पंप के पास हैंडपंप के पास लाश दिखी तो लोग चकित रह गए। एसओ एमपी चतुर्वेदी ने बताया कि युवक फुल पैंट और हॉफ बनियान पहने था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि कुछ दूरी पर उसका शर्ट पड़ा था। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। युवक के घर वाले यह नहीं बता पा रहे हैं कि किस बैँक में उसका खाता संचालित होता है, ऐसे में पैसा जमा करने की बात की तस्दीक नहीं हो पाई। शव को पोस्टमार्टम के भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed