फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   For reservations Peace Party Performance

आरक्षण के लिए पीस पार्टी का प्रदर्शन

Thu, 14 Apr 2016 12:00 AM IST
sant kabir nagar 
sant kabir nagar  Updated Thu, 14 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
For reservations Peace Party Performance
पीस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। - फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर में पीस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुुधवार को जिलाध्यक्ष राधेश्याम पटेल के नेतृत्व में मुसलिमों को 18 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार पर मुसलमानों को आरक्षण देने में अनदेखी का आरोप लगाया गया। धरने के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष ने कहा कि संविधान में सामाजिक और शैक्षिक स्तर पर पिछड़ों लोगों के लिए उनकी आबादी के अनुरूप सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में आरक्षण की व्यवस्था दी गई है। जिससे पिछड़ा समाज तरक्की कर देश के विकास में अपनी भूमिका निभा सके। 
विज्ञापन


इस व्यवस्था को लागू करने के लिए केंद्र सरकार ने कई आयोगों का भी गठन किया। इसमें सच्चर कमेटी ने 2007 में अपनी रिपोर्ट में देश के मुसलमानों को दलितों से भी पिछड़ा बताया। लेकिन सांप्रदायिक मानसिकता वाली भाजपा, कांग्रेस, सपा और बसपा समेत अन्य दलों ने मुसलमानों को आरक्षण का लाभ नहीं दिया। यहीं नहीं प्रदेश सरकार ने चुनाव पूर्व अपने घोषणा पत्र में मुसलमानों को 18 प्रतिशत आरक्षण का वादा किया पर अभी तक वादा पूरा नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने में महिला जिलाध्यक्ष इंदू पासवान, मीना कन्नौजिया, विधायक प्रतिनिधि एजाज अहमद, रफीक अहमद, मोहम्मद शफीक, शहजाद चौधरी, हमीदुद्दीन, डॉक्टर नियाज, डॉक्टर अशाद, असदुल्लाह, अब्दुलकरीम, जुम्मन सरौली, अली हुसेन, फैज मोहम्मद, सत्यनारायण चौरसिया, विनोद चौरसिया समेत अन्य मौजूद रहे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed