{"_id":"578927824f1c1bb17b13e0b3","slug":"flirting-complaint-the-girl-s-mother-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी की उलाहना, छात्रा की मां को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी की उलाहना, छात्रा की मां को पीटा
sant kabir nagar
Updated Fri, 15 Jul 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक इंटरमीडिएट की छात्रा से रास्ते में गांव के कुछ युवकों ने छेड़खानी की। इस दौरान छात्रा एक युवक को दांत काट कर भाग निकली और घर पहुंच कर मामले की जानकारी दी। उलाहना देने पर मनचले युवकों ने छात्रा की मां को मारपीट कर सिर फोड़ दिया। शुक्रवार को छात्रा की घायल मां कोतवाली पहुंच कर मामले की शिकायत की।
घायल महिला का आरोप था कि उसकी बेटी गांव से कुछ दूरी पर स्थित एक कॉलेज में इंटरमीडिएट में पढ़ती है। गुरुवार को बेटी कॉलेज से पढ़ कर घर लौट रही थी। रास्ते में बेटी केे अकेला पाकर गांव के रहने वाले दो युवकों ने छेड़खानी की। बेटी मनचले एक युवक को दांत से काट ली और किसी तरह भाग कर घर पहुंची। बेटी को साथ लाने के लिए जाने में लापरवाही बरतने पर पहले अपने बेटों को डांट लगाई।
फिर मनचले युवकों के घर पहुंच कर उलाहना दी। उसी से नाराज होकर मनचले दोनों युवक उसके घर पहुंच गए और लाठी से प्रहार कर उसका सिर फोड़ दिया। मार पिटाई से शरीर के विभिन्न हिस्से में चोट आई। आरोप था कि आरोपी युवक अभी भी धमकी दे रहे हैं। घर के लोग उनके भय से सहमे हुए है। पीड़िता ने बताया कि कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। आरोप यदि सच मिला तो आरोपी किसी भी दशा में बख्शे नहीं जाएंगे।