फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Flirting case on four including two uncles

छेड़खानी में दो चाचा समेत चार पर केस

Fri, 07 Apr 2017 11:22 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Fri, 07 Apr 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Flirting case on four including two uncles
eve teasing
 जिले में शुक्रवार को छेड़छाड़ के तीन मामलों में दो चाचा समेत चार पर केस दर्ज किया गया है। महुली मंे आरोपी ने छेेड़छाड़ का विरोध करने पर किशोरी को छत से  ढकेल दिया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को खलीलाबाद शहर क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने अपने दो चाचा पर छेड़खानी और जानमाल की धमकी देने का केस दर्ज कराया। युवती का आरोप था कि छह अप्रैल ही सुबह सात बजे वह अपने कमरे में घुसने जा रही थी। उसी दौरान रिश्ते में उसके चाचा ने उसके साथ छेड़खानी की और जानमाल की धमकी दी। आरोप था कि छेड़खानी करने वाले आरोपी चाचा के एक भाई भी घटना में मदद उसकी करते हैं। कोतवाल कमला यादव ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर उसके दो चाचा के खिलाफ छेड़खानी और जानमाल की धमकी का केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


किशोरी संग छेड़खानी ः धनघटा। महुली क्षेत्र के एक गांव में चार दिन पूर्व एक किशोरी के साथ अश्लील हरकत करने और विरोध करने पर उसे छत से नीचे ढकेल देने के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक के खिलाफ केस दर्ज किया। किशोरी के पिता का आरोप है कि तीन अप्रैल की रात उसकी 16 वर्षीय बेटी भोजन करके छत पर सो रही थी। रात में शोर शराबा हुआ तो वह छत पर गया, जहां से देखा तो उसकी बेटी घर के उत्तर तरफ जमीन पर गिरकर घायल होकर तड़प रही थी। पूछने पर बेटी ने बताया कि गांव के ही एक युवक ने उसके साथ अश्लील हरकत की और मना करने पर छत से ढकेल दिया। जिससे बेटी के कई अंगों में चोर्टें आइं हैं। आरोपी युवक फोन भी करता था और अश्लील वीडीओ बनाकर इंटरनेट पर भेजने की धमकी दे रहा था। एसओ ने बताया कि आरोपी गंगेश नामक युवक पर छेड़खानी, मारपीट, धमकी और पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 केस दर्ज ः धनघटा। महुली क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने गांव के ही युवक के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि वह छह अप्रैल को वह अपने कारोबार के सिलसिले में बाहर गया था। उस समय उनकी लड़की घर पर अकेली सो रही थी। रात में उनके गांव का ही एक युवक उनके घर आकर सो रही उनकी लड़की का हाथ पकड़कर खींचने लगा। शोच मचाने पर युवक उनकी बेटी को मारपीट कर भाग गया। इस मामले में महुली पुलिस ने आरोपी युवक पर छेड़खानी और मारपीट का केस दर्ज किया है
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed