{"_id":"582608fb4f1c1bf47eb3b265","slug":"during-the-investigation-the-two-sides-clashed","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच के दौरान दो पक्ष भिड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जांच के दौरान दो पक्ष भिड़े
Sant Kabir Nagar
Updated Fri, 11 Nov 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
मारपीट, झगड़ा
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंसर क्षेत्र के समग्र गांव खैरगाड़ में लोहिया आवास के पात्रता का चयन करना बीडीओ के लिए चुनौती बन गया है। लोहिया आवास के लिए सात लोगों के पात्रता की सूची भेजने के बाद बीडीओ जब 11 वीं बार पात्राें की खोज करने गुरुवार शाम खैरगाड़ में पहुंचे तो पात्रता-अपात्रता को लेकर दो पक्ष आपस भिड़ गए। अपने सामने दो पक्षाें में मारपीट होती देख बीडीओ चलते बने। मारपीट की घटना में तीन लोग चोटिल हो गए।
खैरगाड गांव वर्ष 2016-17 के लिए लोहिया गांव के रुप में चयनित है। शासन की मंशा के अनुसार इस गांव में 25 लोगाें को लोहिया आवास दिया जाना है। कई बार हुए जांच के बाद किसी तरह सात पात्र मिले, जिन्हें आवास दिए जाने के लिए उनकी सूची बीडीओ ने जिला मुख्यालय पर भेज दिया। उसके बाद पुन: आपात्रों के बीच पात्रो की खोज करने बीडीओ पहुंचे। बीडीओ जब एक शख्स के घर के सामने खड़े होकर पात्र और अपात्र के संबंध में लोगों से पूछताछ कर ही रहे थे कि उसी समय दो पक्ष आपस में भिड़ गए।
जहां दोनो पक्षोें के बीच मारपीट हुई जिसमें एक पक्ष से रामरक्षा तो दूसरे पक्ष के प्रकाश और देवेन्द्र घायल हो गए। जबकि रामरक्षा का आरोप है कि वह बीचबचाव करने गए थे और उन्हें लोगों ने रास्ते में घेरकर मारा पीटा। दूसरी तरफ प्रकाश और देवेन्द्र ने मारने पीटने से इंकार किया और कहा कि उन्हें रामरक्षा और उनके पक्ष के लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मामला कुछ भी हो लेकिन खैरगाड में अब लोहिया आवास को लेकर माहौल गर्मा गया है।
विज्ञापन
बीडीओ सौरभ पांडेय का कहना है कि जांच के दौरान दो पक्ष आपस में भिड़ गए जिससे जांच पूरी नही हो सकी। इंस्पेक्टर ईश्वरचंद्र प्रधान ने बताया दोनो पक्षों के चार के विरुद्ध मारपीट का केस दर्ज किया गया है।