फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   driver dead, 9 injured in accident

हादसे में जीप चालक की मौत, नौ लोग घायल

Tue, 22 May 2018 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 22 May 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
driver dead, 9 injured in accident
सोमवार की देर रात अमरडोभा चौराहे पर दो दुर्घटना में मृतक चालक के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
बखिरा। मेंहदावल-खलीलाबाद मार्ग पर अमरडोभा चौराहे के पास सोमवार की रात दो वाहनों की टक्कर में जीप चालक की मौत हो गई। जीप में सवार एक ही परिवार के दंपती समेत नौ लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। लोगों की मदद से पुलिस सभी घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया, जहां देखते ही डॉक्टरों ने जीप चालक को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायलों का उपचार शुरू किया।
विज्ञापन


पशुओं के व्यापारी नंदौर निवासी रामवृक्ष यादव पुत्र भगवानदास ने बताया कि कौलपुर गांव के व्यक्ति ने उनकी कमांडर जीप को गोरखपुर स्टेशन तक जाने के लिए बुक किया था। जीप उनका 21 वर्षीय बेटा रमाकांत चला रहा था। जीप में गोरखपुर जिले के सहजनवा क्षेत्र के बिजौवा गांव के एक ही परिवार के नौ लोग सवार थे।
विज्ञापन


रात 10.30 बजे जैसे ही जीप अमरडोभा चौराहे के पास पहुंची, सामने से तेज गति से आई मार्शल जीप ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कमांडर जीप पलट गई। जीप के नीचे रमाकांत समेत पांच-छह सवारियां दब गईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग जुट गए। उसी बीच लेडुआ-महुआ ग्राम प्रधान शमीम अंसारी समेत रोजेदार मस्जिद से तरावीह की नमाज पढ़कर निकले और मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने जीप के नीचे दबे घायलों को बाहर निकाला। जीप चालक रमाकांत यादव के सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। जबकि बिजौवा निवासी निवासी राममूरत (40) पुत्र गोमती व निर्मला देवी(35) पत्नी राममूरत व राममूरत के बेटे विजय(12), अजय (10), बेटियां सुमन(10),  रीता(14), नीता (12), साली प्रमिला और दामदत्त समेत नौ लोग घायल हो गए।

सूचना मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। रामवृक्ष ने शव की शिनाख्त अपने बेटे रमाकांत के रूप में की। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल भेजवाया, चालक को देखते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों को उपचार शुरू किया। एसओ रामसमुझ प्रभाकर ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। टक्कर माने वाली गाड़ी के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों वाहनों को थाने भेजवाया गया।  

 जा रहे थे सूरत, रास्ते में हो गए घायल 
बखिरा। गोरखपुर जिले के सहजनवा क्षेत्र के बिजौवा निवासी राममूरत चौरसिया सूरत की कपड़ा फैक्ट्री में काम करते हैं। उनकी ससुराल कौलपुर(नंदौर) में है। ससुराल में वह शादी समारोह में आए थे। राममूरत को परिवार समेत वापस सूरत जाना था। सोमवार को वह कौलपुर(नंदौर) से कमांडर जीप किराए पर बुक करके सूरत जाने के लिए गोरखपुर ट्रेन पकड़ने परिवार के साथ जा रहे थे और रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गए।               
 
 कमाऊ बेटे की मौत से बिखर गया परिवार 
बखिरा। नंदौर निवासी जीप चालक रमाकांत चौरसिया की मौत से परिजन गमगीन थे। तीन भाई और एक बहन में रमाकांत सबसे बड़ा था। रामवृक्ष ने बताया कि रमाकांत बेहद सीधा था। रमाकांत की अभी शादी नहीं हुई थी। उसके विवाह की बातचीत हो रही थी। उसी बीच हादसे में हुई मौत से उसके घर की खुशियां छीन गई। बेटी सरिता बीए अंतिम वर्ष की छात्रा है।


12 वर्षीय बेटा उमाकांत  हाईस्कूल में पढ़ता है। जबकि सबसे छोटा गोलू छठवी कक्षा का छात्र है। बताया कि वह भी भैंस की खरीद-बिक्री करते है। जबकि बेटा रमाकांत ही घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। अब परिवार के समक्ष आर्थिक दिक्कत उत्पन्न हो गई। मां मंजू अपने बड़े बेटे की मौत से गमगीन थी।  घटना से रिश्तेदार भी मायूस थे।
        
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed