फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Intoxicated Eeco driver behaves rudely with enforcement constable

Aligarh News: नशे में धुत ईको चालक ने प्रवर्तन सिपाही से की अभद्रता

Wed, 30 Sep 2026 03:05 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 03:05 AM IST
विज्ञापन
Intoxicated Eeco driver behaves rudely with enforcement constable
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : Archive
सारसौल चौराहे पर मंगलवार शाम नशे में धुत ईको कार चालक ने यात्री एवं माल कर अधिकारी और प्रवर्तन सिपाही के साथ अभद्रता कर दी। आरोप है कि ईको चालक ने अपने साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज करते हुए प्रवर्तन सिपाही को धमकाया। प्रवर्तन दल के वाहन चालक से कागजात और चाबी भी छीन ली।
विज्ञापन



यात्री एवं माल कर अधिकारी डाॅ. ज्योति मिश्रा के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम सारसौल चौराहे पर अभियान चला रही थी। उन्होंने बताया कि इसी दौरान नशे में धुत एक ईको चालक सवारियां भरता मिला। आरोप है कि टीम ने उसे रोका तो वह अभद्रता करने लगा। उसने अधिकारियों और कर्मचारियों से गाली-गलौज की। प्रवर्तन सिपाही को धमकाया। दल के वाहन चालक से कागजात और चाबी छीन ली।
विज्ञापन


हंगामा बढ़ने पर मौके पर मौजूद लोगों ने घटनाक्रम का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस बीच यात्री एवं माल कर अधिकारी ने आपातकालीन सेवा 112 पर कई बार फोन करने का प्रयास किया गया, लेकिन कॉल नहीं लग सकी। बाद में टीम ने अपने अधिकारियों को सूचना दी तब जाकर प्रवर्तन सिपाही आदि पहुंचे। इस बीच ईको कार चालक वहां से भाग गया। हालांकि चाबी व कागजात छीनने वाले एक युवक को पकड़कर टीम बन्नादेवी थाने ले गई और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरटीओ प्रशासन दीपक कुमार शाह ने बताया कि बिना परमिट व व्यावसायिक वाहनों की जगह अवैध रूप से सवारियां ले जाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed