फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   divers women with gangrape

तलाकशुदा महिला के साथ गैंगरेप

Sat, 25 Mar 2017 11:49 PM IST
संतकबीरनगर/ ब्यूरो
संतकबीरनगर/ ब्यूरो Updated Sat, 25 Mar 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। 
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस ने शनिवार को कोर्ट के आदेश पर एक तलाकशुुदा महिला के साथ हुए गैंगरेप मामले में दो आरोपियों पर केस दर्ज किया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। 

पीड़ित महिला का आरोप था कि वह तलाकशुदा है और किराए का मकान लेकर सिलाई का कार्य करके जीविकोपार्जन करती है। आरोप था कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला आरोपी किताबुल्लाह शहर के एक बैंक की शाखा में रात में गार्ड के रूप में और दिन में दूसरी जगह ऑफिस में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के रूप में काम करता है। वह डेढ़ साल पूर्व किताबुल्लाह के संपर्क में आई। उसे तलाकशुदा जानकर किताबुल्लाह ने शादी करने की बात तय करके उसका यौन शोषण शुरू कर दिया। आरोप था किताबुल्लाह का साथी अब्दुल हलीम जो गोरखपुर का निवासी है शहर के एक बैंक में गार्ड के रूप में काम करता है। आरोप था कि दोनों ने उसे 16 /17 जून 2015 को रात्रि नौ बजे फोन करके शादी के संबंध में वार्ता करने के लिए उसे एक एटीएम पर बुलाया। जहां दोनों लोगों ने जबरिया उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया और कार्रवाई करने के लिए कहा तो किताबुल्लाह ने तीन महीने में शादी कर लेने का आश्वासन देकर उसे शांत कर दिया। उसके बाद भी यौन शोषण करता रहा, लेकिन शादी नहीं की। महिला ने थाने में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। उसके बाद वह कोर्ट की शरण में गई। कोतवाल कमला यादव ने बताया कि तलाकशुदा महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी किताबुल्लाह और अब्दुल हलीम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। विवेचना से जो तथ्य सामने आएगा, उसी के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed