फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Dewan's wife Chen Snecr beaten woman

दीवान की पत्नी ने महिला चेन स्नेचर को पीटा

Thu, 12 May 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Thu, 12 May 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Dewan's wife Chen Snecr beaten woman
महिला चेन स्नेचर को पकड़ा। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 जिला अस्पताल में गुरुवार को दवा करने गई ट्रैफिक  पुलिस के एक दीवान की पत्नी ने अपने गले से सोने की चेन खींचने वाली आरोपी महिला को पकड़ कर पिटाई की। आरोपी महिला के हाथ से खींची गई अपनी सोने की चेन को भी कब्जे में ले लिया। घटना से अस्पताल परिसर में अफरा- तफरी का माहौल कायम हो गया। बाद में खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। दीवान की पत्नी ने महिला थाने तक आरोपी को पहुंचवाने में पुलिस कर्मियों की मदद भी की।
विज्ञापन

 ट्रैफिक पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल नंदलाल पुलिस लाइन मेें स्थित सरकारी आवास में परिवार के साथ रहते है। घर में काम करते समय उनकी पत्नी सीनावती फिसल कर गिर गई थी। इसकी वजह से उन्हें चोट आ गई थी। दीवान की पत्नी सीनावती गुरुवार को जिला अस्पताल में उपचार करने गई थी। काउंटर पर पर्ची कटवाने के लिए वह कतार में लगी थी। उसी बीच एक महिला ने दीवान की पत्नी के गले से सोने की चेन खींच लिया तो उसने आरोपी महिला को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

घटना से अस्पताल परिसर में हंगामा खड़ा हो गया और काफी भीड़ जुट गई। बाद में सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दीवान की पत्नी ने बताया कि जैसे ही आरोपी महिला ने गले से चेन खींचा ,वैसे ही उसका हाथ पकड़ में आ गया। आरोपी महिला ने हाथ छुड़ाने की कोशिश की लेकिन नहीं छुड़ा पाई। महिला थाने तक आरोपी को पहुंचाने में पुलिस की मदद की। दीवान की पत्नी की दिलेरी पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही। जबकि आरोपी महिला ने बताया कि वह अपने बच्चे को दवा कराने लाई थी। पुलिस कर्मियों की पूछताछ में खुद को निर्दोष बताने में नहीं चूकी। महिला थाना एससओ हंजल अंसारी ने बताया कि आरोपी महिला दुधारा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। अभी तक तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed