{"_id":"5aad5c454f1c1b4d0a8b573a","slug":"death-in-an-accident-in-santkabirnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दिव्यांग की मौत से गांव में कोहराम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में दिव्यांग की मौत से गांव में कोहराम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 17 Mar 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांटे। बस्ती जिले के मुंडेरवा क्षेत्र के अहरा मार्ग पर शनिवार को हादसे में लहुरा देवा निवासी कमल की हुई मौत की खबर से गांव में पहुंची, वैसे ही कोहराम मच गया। गांव के लोग घटना की सूचना पाते ही मुंडेरवा अस्पताल की ओर रवाना हो गए। इधर पीड़ित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।
गांव के लोगों ने बताया कि लहुरा देवा निवासी 33 वर्षीय कमल पुत्र स्वर्गीय फूलचंद की तबीयत खराब थी। वह शनिवार को बाइक से बस्ती जिले के मुंडेरवा बाजार में उपचार कराने गए थे। वहां से लौटते समय अहरा मार्ग पर रोडवेज बस की चपेट में आ गए। आसपास के लोगोें ने एंबुलेंस से मुंडेरवा सीएचसी भेजवाया।
डॉक्टरों ने देखते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद परिजन और गांव के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। शव देख कर परिजन गमगीन हो गए। कमल तीन भाई और दो बहनों में छोटे थे। चार साल पहले उनके पिता की भी मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी।
विज्ञापन
गांव वालों ने बताया कि कमल एक पैर से दिव्यांग होने के बावजूद भी अपनी जिंदगी से हार नही माने। घर का खर्च चलाने में समारोह में डीजे बजाते थे। मौके पर मौजूद विजय शंकर यादव और कलीम ने बताया कि कमल अविवाहित थे। अगर कमल हेलमेट लगाए होते तो शायद उनकी जान बच जाती। डॉक्टरों ने सिर में गंभी चोट लगने से मौत होने की जानकारी दी।