फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   dead body found hanging from railing

पुल की रेलिंग से लटका मिला युवत का शव

Wed, 14 Mar 2018 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 14 Mar 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
dead body found hanging from railing
नाथनगर क्षेत्र में मृतक के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
धनघटा। महुली क्षेत्र के सांखी के पास कुआनों नदी पर बने पुल की रेलिंग से लटकता युवक का शव मिला। युवक की मौत की सूचना पर उसके घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवक की जेब से पुलिस को सुसाइड नोट मिला। जिसमें गंभीर बीमारी के चलते आत्महत्या की बात लिखी गई है। 
विज्ञापन


 सांखी निवासी 22 वर्षीय धर्मवीर पुत्र हरिदर्शन अपने मां-बाप का इकलौता संतान था। मंगलवार की देर रात वह अचानक घर से लापता हो गया था। बुधवार को गांव के लोगों ने कुआनों नदी पर बने पुल की रेलिंग से धर्मवीर का लटकता शव देखा और शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जुट गई। बाद में धर्मवीर के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और शव के शिनाख्त की पुष्टि की।
विज्ञापन


सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। युवक की जेब से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला। इसमें लिखा है कि वह पिछले कुछ दिनों से गुप्त रोग से पीडित हैं। दवा कराने में परिवार की आर्थिक स्थिति बाधा बन रही है। इस लिए वह स्वेच्छा से अपनी जान दे रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंस्पेक्टर ईश्वर चंद्र प्रधान ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा हैं। युवक की जेब से बरामद सुसाइड नोट भी आत्महत्या की पुष्टि कर रहा है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मामले की स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी और उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed