फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   cut throat murder

गला रेत कर युवक की हत्या

Fri, 01 Jun 2018 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Jun 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
cut throat murder
धनघटा में अश्विनी के रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
धनघटा। महुली क्षेत्र के अमेदवा और गायघाट गांव के बीच नहर के पास शुक्रवार की सुबह युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के लोगों के साथ ही पुलिस भी पहुंच गई। युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई थी। शव की पहचान धनघटा क्षेत्र के गागरगाड़ निवासी अश्विनी चौधरी के रूप में हुई। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस और फौज की भर्ती के लिए दौड़ लगाने वाले कुछ युवकों ने अमेदवा और गायघाट के बीच नहर के पास युवक का शव देख कर शोर मचाया तो आसपास के गांवों के लोग जुट गए। गांव वालों की सूचना पर एसपी के साथ अन्य पुलिस कर्मी भी पहुंच गए। भीड़ में शामिल युवक ने शव की पहचान धनघटा क्षेत्र के गागरगाड़ निवासी 25 वर्षीय अश्विनी चौधरी पुत्र राघवेंद्र चौधरी के रूप में की। पुलिस की सूचना पर पहुंचे राघवेंद्र चौधरी ने शव की शिनाख्त अपने बेटे अश्विनी चौधरी के रूप में की। 
विज्ञापन


राघवेंद्र चौधरी का कहना है कि गागरगाड़ गांव के पूरब दक्षिण तरफ सड़क के किनारे उनका मकान व दुकान है। उनके घर के सामने कई लोग फल की दुकान लगा कर रास्ता अवरुद्ध कर देते हैं। उन्होंने धनघटा थानाध्यक्ष और एसपी को कई बार प्रार्थना पत्र दिया गया था। इसके बावजूद थाने के कुछ पुलिस कर्मियों की शह पर दुकानें चलती रहीं, जिससे उनके घर का रास्ता अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राघवेंद्र चौधरी ने कहा कि उसी रंजिश में शुक्रवार की तड़के करीब सवा तीन बजे सनी प्रजापति निवासी उमरिया पांडेय, धीरज कुमार, सूरज निवासी धनघटा, दुर्गा प्रसाद निवासी धनघटा और शिवनाथ यादव निवासी भैसही थाना महुली अश्विनी कुमार को बुलाकर साथ ले गए। सुबह पता चला कि अश्विनी की हत्या कर अमेदवा में लाश फेंकी गई है। एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि गागरगाड़ गांव निवासी अश्विनी चौधरी की गला रेत कर हत्या हुई है। 


पीड़ित पिता ने दुकान व मकान के सामने ठेला लगाने के विवाद में पांच लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। राघवेंद्र चौधरी की तहरीर पर उमरिया पांडेय निवासी शनि प्रजापति, धनघटा निवासी धीरज कुमार, सूरज पुत्रगण रामबुझ, धनघटा निवासी दुर्गा प्रसाद पुत्र कन्हैया और महुली क्षेत्र के भैसही निवासी शिवनाथ यादव के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हत्यारोपियों की तलाश कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed