{"_id":"5c6eee32bdec22739950d26f","slug":"child-accident-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में बालक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क दुर्घटना में बालक की मौत
Fri, 22 Feb 2019 12:00 AM IST
राकेश पांडेय
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 22 Feb 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में बालक की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बखिरा (संतकबीरनगर)। बखिरा पुलिस चौकी के बगल में बृहस्पतिवार को डीसीएम की चपेट में आने से सात वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शाह आलम ने बताया कि वह खलीलाबाद- मेंहदावल मुख्य मार्ग के किनारे पुलिस चौकी के बगल में रहते है। उनका सात साल का बेटा रिजवान बखिरा पुलिस चौकी के बगल से सुबह सड़क पार कर कुछ सामान लेने जा रहा था।
इस दौरान खलीलाबाद की तरफ से आ रहे एक डीसीएम ने बेटे को टक्कर मार दिया। भीड़ ने वाहन को दौड़ाकर पकड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन ड्राइवर वाहन के साथ फरार हो गया। घायल बेटे को वह इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई। उन्होंने घटना से तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर चौकी इंचार्ज राममिलन यादव ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ बखिरा सुधीर सिंह ने बताया कि पीड़ित शाह आलम की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक गाड़ी लेकर तेजी से भाग गया। उधर, बालक की मौत के बाद घर में कोहराम मचा है। परिवार के सदस्यों का रो रो कर बुरा हाल है।