{"_id":"5ad243b74f1c1b9e098b493a","slug":"caught-fire-during-thressing","type":"story","status":"publish","title_hn":"मड़ाई के दौरान लगी आग, दो सौ बोझ गेहूं की फसल जली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मड़ाई के दौरान लगी आग, दो सौ बोझ गेहूं की फसल जली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 14 Apr 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
महुली थाना क्षेत्र के परसौना गांव के समीप थ्रेशर और ट्रैक्टर में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के परसौना गांव के सीवान में शनिवार को दोपहर में गेहूं की मड़ाई करते समय ट्रैक्टर से निकली चिंगारी से आग लग गई। आग लगने की इस घटना में थ्रेशर व ट्रैक्टर के साथ दो सौ बोझ गेहूं की फसल जल गई। इस घटना में ट्रैक्टर मालिक भी झुलस गया। उनका निकट के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
मडहाराजा ग्राम पंचायत के परसौना गांव निवासी तीजू चौरसिया शनिवार को गांव के सीवान में अपने ट्रैक्टर में थ्रेसर लगाकर गेहूं की मड़ाई कर रहे थे। उसी दौरान ट्रैक्टर से निकली चिंगारी से गेहूं के बोझ में आग लग गई। जब तक तीजू और वहां मौजूद मजदूर कुछ समझ पाते, आग ने ट्रैक्टर और थ्रेसर को भी चपेट में ले लिया।
आग लगने की इस घटना में दो सौ बोझ गेहूं की फसल भी जलकर राख हो गई। आग से ट्रैक्टर को बचाने के प्रयास में तीजू गंभीर रूप से झुलस गए। ग्रामीणों के प्रयास से करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
आग बुझने के करीब आधे घंटे बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची। सूचना पर महुली इंस्पेक्टर ईश्वर चंद प्रधान, एसआई एसबी सिंह मयफोर्स आग बुझाने में लोगों का सहयोग करते दिखे। सूचना पर हल्का लेखपाल शिवपूजन पांडेय भी मौके पर पहुंच कर हुए नुकसान का आंकलन करते दिखे।