फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   case on two

सास, देवर पर हत्या का केस 

Wed, 08 Mar 2017 11:08 PM IST
Sant Kabir Nagar
Sant Kabir Nagar Updated Wed, 08 Mar 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
case on two
file photo - फोटो : अमर उजाला
महुली क्षेत्र के ओनबिलाई उर्फ ओनिया गांव में दो दिन पूर्व विवाहिता की मौत के मामले में बुधवार को पुलिस ने सौतेली सास और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया। 
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र बड़गो गांव निवासी लालजी शर्मा का आरोप था कि उन्होंने बेटी संगीता की शादी मई 2015 में महुली क्षेत्र के ओनबिलाई गांव निवासी रामदयाल पुत्र हरिमिलन के साथ की थी। दमाद रामदयाल और बेटी के ससुर हरिमिलन मुंबई में रहते हैं।
विज्ञापन


शादी के बाद से ही पुत्री संगीता घर पर अपनी सौतेली सास मिथिलेश और सौतेले देवर हरिदयाल के साथ रहती थी।सास अपने बेटे के साथ मिलकर कम दहेज लाने के लिए उसकी बेटी को हमेशा प्रताड़ित करती थी। जबकि देवर हरिदयाल उनकी बेटी संगीता पर बुरी नीयत भी रखता था। बेटी ने मां से कई बार फोन पर इस बात की शिकायत भी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि दोनों ने मिलकर संगीता की हत्या कर दी। पुलिस ने सौतेली सास और देवर के  खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया। एसओ जेएन त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच सीओ को मिली है। आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed