{"_id":"5776ab2a4f1c1b4f4d79abf1","slug":"break-in-and-steal-two-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":" दो घरों में सेंध लगाकर चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो घरों में सेंध लगाकर चोरी
sant kabir nagar
Updated Fri, 01 Jul 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के चुरेब में बृहस्पतिवार रात चोरों ने सेंध लगाकर दो घरों को खंगाला। लगातार दूसरी रात चुरेब में हुई चोरी की घटना से वहां के लोगों में जहां भय का माहौल कायम हो गया, वहीं पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल उठने लगे। वहीं सूचना पर पहुंची कांटे चौकी की पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की।
चुरेब (खीरीडीह) निवासी मो. रफीक पुत्र तबारक अली के घर के लोग भोजन करके गुरुवार रात सो रहे थे। मकान के पीछे से नकब लगाकर चोर अंदर घुस गए और घर में रखे नकदी, जेवर ,कपड़ा और तीन बॉक्स उठा ले गए। ये बॉक्स घर से कुछ दूर खुले मिले। इनका सभी सामान गायब था।
पीड़ितों के अनुसार मोहम्मद रफीक की बिटिया का निकाह हाल ही में होना है, उसके लिए रखे गहने भी चोर ले गए। बृहस्पतिवार रात ही रात चोर राम शंकर मौर्या पुत्र बसंत मौर्या के घर के पीछे के दरवाजे से अंदर घुसे। परिजन गर्मी की वजह से छत पर सोए हुए थे। चोर लेडिज पर्स में रखे 8000 रुपये, लैपटॉप आदि लेकर फरार हो गए। पीड़ित परिजनों को शुक्रवार की सुबह चोरी की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने मामले की जानकारी कांटे चौकी पुलिस को दी।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि बुधवार रात भी चुरेब में देवनरायन मिश्र के घर चोरी की वारदात ठीक ऐसे ही हुई थी। दूसरी रात भी दो घरों में चोरी घटना को चोरों ने अंजाम दिया। कांटे चौकी के पुलिस सूचना पर मौके पर गए और मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर दिया जाएगा। इस संबंध में कोतवाल शमशेर बहादुर ने कहा कि जांच की जा रही है, जल्द ही चोरियों का खुलासा किया जाएगा।