फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   bikers collapsed in road accident

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Wed, 01 Nov 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 01 Nov 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
bikers collapsed in road accident
महुली थाना क्षेत्र के नीबा होरिल गांव निवासी मृतक योगेन्द्र के रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
धनघटा। नाथनगर-खलीलाबाद मार्ग पर बढ़या बाग के पास बुधवार को बालू लदे ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक को बीच सड़क में ही छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची महुली पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन


महुली क्षेत्र के नीबाहोरिल गांव निवासी योगेंद्र प्रसाद (35) पुत्र स्वर्गीय गाजर बुधवार को अपनी बहन को नाथनगर चौराहे पर बस में बैठाने बाइक से ले गए थे। घर लौते समय जैसे ही वह नाथनगर से उत्तर बढ़या बाग के पास पहुंचे, पीछे से बालू लदे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। वह बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना के बाद जब तक आसपास के लोग जुटे और उन्हें अस्पताल पहुंचाने की सोचते, तब तक उनकी मौत हो गई। उधर, हादसे के तुरंत बाद चालक बीच सड़क में ट्रक छोड़कर भाग गया। इससे धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर दोनों तरफ जाम लग गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम की सूचना पर क्षेत्राधिकारी धनघटा अशोक कुमार मिश्र, इंस्पेक्टर धनघटा प्रदीप सिंह भी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर महुली एसपी गौतम ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के खिलाफ  मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed