{"_id":"57b5f2cc4f1c1bd0596ec27b","slug":"bike-lifter-gang-unveil","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़ ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Aug 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
पुलिस कार्यालय में लैपटाप,मोबाइल के साथ पकड़े गए आरोपी और बगल में बैठे पुलिस अधीक्षक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। बखिरा पुलिस ने बुधवार की देर रात चोरी की चार बाइक और दो लैपटॉप के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर बाइक चोर गिरोह के भंडाफोड़ का दावा किया है। तीन बदमाश अंधेरे और कीचड़ का लाभ उठाकर भाग निकले। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगा दी गई हैं। चार बदमाशों का गिरोह जिले के अलावा गोरखपुर और मुंबई तक से बाइकें चुराकर लाता था और नेपाल ले जाकर बेच देता था।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि थानाध्यक्ष बखिरा दिनेश यादव मय हमराही रात में गश्त कर रहे थे। इस दौरान उप निरीक्षक राजकुमार पांडेय मय हमराही मिले और अपराध एवं अपराधियों पर चर्चा कर रहे थे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि चार लोग चोरी की चार मोटरसाइकिल से सिहटीकर गांव से भड़ारी होते बखिरा की तरफ आ रहे हैं।
मुखबिर ने यह भी बताया कि वे बाइकों को नेपाल बेचने जाने वाले हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम ने भड़ारी नहर पुलिया के पास पहुंचकर घेराबंदी की।
कुछ देर बाद बाइक की लाइट दिखाई देने लगी। नजदीक आने पर पुलिस ने टार्च की रोशनी दिखाकर रोकने का इशारा किया। एक व्यक्ति ने तो बाइक रोक दी, लेकिन तीन लोग मोटरसाइकिल छोड़कर कीचड़ व पानी का फायदा उठाते हुए भाग निकले। एसपी ने बताया कि पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम कैलाश उर्फ काजू पुत्र नंदलाल साहनी निवासी महला थाना बखिरा बताया। उसके पास से मिले बैग की तलाशी में दो लैपटॉप तथा एक बिना सिम कार्ड का मोबाइल बरामद हुआ।
विज्ञापन
बाइक और लैपटॉप के बारे में बताया कि उसने एक बाइक गोरखपुर के सहजनवां से तथा लैपटॉप मुंबई से चुराया था। तीन अन्य गाड़ियों के संबंध में पूछताछ में बताया कि चार लोग गाड़ी चुराने व छीनने का काम करते हैं। एक मोटरसाइकिल कुछ दिन पहले ग्राम कोलकी चमरसन थाना बखिरा से चुराई थी। डेढ़ माह पूर्व बेल्सहा बाग से छीनी बाइक को नेपाल में बेच दिया था। इस मामले में चोरी का मुकदमा दर्ज है। अन्य गाड़ियों में एक बाइक खलीलाबाद से, एक मेंहदावल कस्बे से और एक अन्य बाइक और लैपटॉप मुंबई से चुराए गए हैं। सभी मामलों में चोरी का मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम में कांस्टेबल अजय राना, वीरेंद्र चौधरी, अरविंद कुुमार, विशाल सिंह, सिंहासन सिंह, सुदर्शन शामिल रहे।