{"_id":"5b2fdb464f1c1bca228b757d","slug":"beat-mother-and-daughter","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंड पंप से पानी पीने पर मां-बेटी को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैंड पंप से पानी पीने पर मां-बेटी को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jun 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
मारपीट में घ्ाायल महिला।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैंसर। गर्मी में प्यास बुझाने के लिए एक बच्ची और उसकी मां को पड़ोसी के हैंड पंप पर जाना काफी महंगा पड़ गया। बच्ची व उसकी मां को दबंग पड़ोसी ने पीटकर घायल कर दिया। बाद में गांव के लोग घायल मां-बेटी को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
नटवाबर गांव निवासी सरोज पत्नी संतोष का आरोप है कि रविवार के दोपहर उसकी आठ वर्षीय बेटी माया पड़ोसी के हैंड पंप पर पानी पीने गई थी। बच्ची हैंडपंप चलाकर पानी पी रही थी। पड़ोसी घर की महिला पहुंची और बच्ची को तेज हैंडपंप चलाने के बहाने से पीटने लगी।
बेटी को पिटता देख मां पहुंची तो पड़ोसी के घर के पुरुष भी निकल पड़े और मां-बेटी को मारने-पीटने लगे। शोर मचाने पर जब तक गांव के अन्य लोग पहुंचते। तब तक बेटी अचेत होकर गिर पड़ी।
विज्ञापन
गांव के लोग घायल मां-बेटी को लेकर थाने पहुंचे। एसओ संतोष तिवारी ने बताया कि इलाज के लिए घायल मां-बेटी को सीएचसी मलौली भेज दिया गया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।