{"_id":"6ada5b844d8c13f9b406176d","slug":"case-registered-against-three-individuals-from-hamirpur-following-confirmation-of-substance-use-una-news-c-93-1-ssml1048-210910-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Una News: नशा सेवन की पुष्टि पर हमीरपुर के तीन लोगों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una News: नशा सेवन की पुष्टि पर हमीरपुर के तीन लोगों पर केस
Fri, 23 Oct 2026 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
Updated Fri, 23 Oct 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
ऊना। जिला ऊना में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बंगाणा पुलिस ने नशा सेवन की पुष्टि होने पर तीन लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। तीनों हमीरपुर जिले के निवासी हैं। पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए लिए गए नमूनों की रासायनिक जांच रिपोर्ट और चिकित्सा अधिकारी की अंतिम राय मिलने के बाद यह कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, 22 सितंबर 2026 की रात उपनिरीक्षक मान सिंह के नेतृत्व में बंगाणा पुलिस की टीम नलवाड़ी के पास गश्त और यातायात जांच कर रही थी। इस दौरान कार में सवार तीन व्यक्तियों की गतिविधियों के आधार पर उनके नशा सेवन करने का संदेह हुआ। इसके बाद तीनों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बंगाणा में मेडिकल परीक्षण करवाया गया। परीक्षण के दौरान लिए गए नमूनों को सुरक्षित रखकर रासायनिक विश्लेषण के लिए क्षेत्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (आरएफएसएल) भेजा गया।
21 अक्तूबर को प्राप्त आरएफएसएल रिपोर्ट और चिकित्सा अधिकारी की अंतिम राय में तीनों के नमूनों में नशे के सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस ने राजेश कुमार निवासी बड़सर, सुधांशु कुमार निवासी मैहरे और रोहित कुमार निवासी टिक्कर राजपूतां, जिला हमीरपुर, के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच जारी है। जिला पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने लोगों से नशे से दूर रहने और नशे से जुड़ी अवैध गतिविधियों की रोकथाम में सहयोग करने की अपील की है।