{"_id":"6ada5cd007d467ac610f5e15","slug":"in-kalayat-a-youth-was-beaten-over-a-grudge-related-to-not-casting-a-vote-a-neighbor-who-intervened-was-also-attacked-kaithal-news-c-245-1-kht1012-156918-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कलायत में वोट न देने की रंजिश में युवक को पीटा, बीच-बचाव करने आए पड़ोसी पर भी हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कलायत में वोट न देने की रंजिश में युवक को पीटा, बीच-बचाव करने आए पड़ोसी पर भी हमला
विज्ञापन
कैथल। कलायत के वार्ड नंबर 5 में नगर पालिका चुनाव में वोट न देने की रंजिश में एक युवक पर हमला कर दिया। बीच बचाव करने आए पड़ोसी को भी पीट दिया गया। शिकायतकर्ता ने आरोपियों पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। इसके आधार पर पुलिस ने दो भाइयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस को दी शिकायत में अमित ने बताया कि 19 अक्तूबर की रात करीब 9 बजे वह घर का जरूरी सामान लेने के लिए दुकान पर जा रहा था। इस दौरान गली में अपने मकान के सामने खड़े प्रभात और मोनू ने उसका रास्ता रोक लिया। अमित का आरोप है कि दोनों ने नगर पालिका चुनाव में वोट नहीं देने की बात कहते हुए उसको पीटा। शिकायत के अनुसार मोनू ने उसे पकड़ लिया जबकि प्रभात ने जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर किसी नुकीली चीज से वार किया।
बचाव करने के दौरान वह हथियार उसके मुंह के बाईं तरफ लगा जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद दोनों भाइयों ने उसको लात-घूंसों से पीटा।
बीच-बचाव करने आए पड़ोसी से भी मारपीट
अमित के अनुसार शोर सुनकर उसका पड़ोसी भीमेश उसे छुड़वाने के लिए मौके पर पहुंचा लेकिन आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। अमित ने बताया कि वह बेहोश होकर गली में गिर गया था। इसके बाद पड़ोसी दिनेश, प्रीत उसे और भीमेश को सरकारी अस्पताल कलायत लेकर गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को नागरिक अस्पताल कैथल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
डीएसपी रोहताश ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कलायत से दो व्यक्तियों की घायल अवस्था में भर्ती होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने दोनों की मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त की। अमित की शिकायत पर कलायत थाना पुलिस ने प्रभात और मोनू पुत्र सतप्रकाश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 115(2), 118(1), 127(1) और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की। मामले की जांच शुरू कर दी है।