{"_id":"590a1b1a4f1c1b7401441a14","slug":"bank-hours-notice-of-bomb-in-bank","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक में बम की सूचना से पुलिस घंटों रही हलकान ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक में बम की सूचना से पुलिस घंटों रही हलकान
Sant Kabir Nagar
Updated Wed, 03 May 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
जिन्दा बम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओरियंटल बैंक आॅफ काॅमर्स की खलीलाबाद शाम में बम होने और पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे विस्फोट होने की सूचना से बुधवार को कोतवाली पुलिस ढाई घंटे तक हलकान रही। हालांकि पुलिस ने फोन नंबर ट्रेस कर सूचना देने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया। पुलिस का दावा है कि झूठी सूचना देने वाले युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।
बुधवार को 100 नंबर पर एक युवक ने सूचना दी कि शहर के एनडी पांडेय गली के पास स्थित ओरियंटल बैंक आॅफ काॅमर्स की शाखा में बम है। यह साढ़े ग्यारह बजे इसमें विस्फोट हो जाएगा। एसपी हेमराज मीणा ने मामले को गंभीरता को देखते हुए तत्काल बैंक में पुलिस टीम भेज कर जांच कराई गई। लेकिन, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद कहीं भी बम नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने फोन करने वाले युवक का नंबर के पता करके उसे हिरासत में ले लिया।
कोतवाल ईश्वरचंद प्रधान ने बताया कि फोन करने वाले युवक की पहचान राजेश उर्फ गुड्डू वर्मा पुत्र भीखू वर्मा निवासी बाहिलपार के रूप में हुई। उसके परिवार और गांव के लोगों ने बताया कि राजेश की मानसिक स्थिति कुछ दिनों से ठीक नहीं है। सूचना दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करने वाले उसके भाई खलीलाबाद के लिए रवाना हो गए हैं।
विज्ञापन
कोतवाल ने बताया कि बैंक के एक अधिकारी राघवेंद्र पांडेय कोतवाली आए थे। उन्होंने बताया कि राजेश वर्मा का बैैंक में खाता है। बैंक से एक बार वह टोकन लेकर भी भाग गया था। बैक में आने पर भी उल्टी- सीधी हरकत करता रहता है। ऐसे में राजेश उर्फ गुड्डू वर्मा को मानसिक चिकित्सालय भेजवाया जाएगा।